दरअसल, BJP नेता नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान दिया। जिसके बाद उनका ये वीडियो वायरल हो गया, जिसका विरोध भी हुआ। नूपुर के खिलाफ महाराष्ट्र में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के खिलाफ कई मामले दर्ज हुए। विवाद को बढ़ता देख BJP ने नूपुर को सस्पेंड कर दिया, जबकि नूपुर के सस्पेंड होने पर लोगों ने आपत्ति भी जताई। इसके बाद इस्लामिक देशों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इन इस्लामिक देशों में कतर भी शामिल है।