26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Delhi / New Delhi / पश्चिम बंगाल हिंसा: सीबीआई ने 2 आरोपियों को दबोचा, 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पश्चिम बंगाल हिंसा: सीबीआई ने 2 आरोपियों को दबोचा, 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पश्चिम बंगाल (West Bengal post poll violence) में चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर सीबीआई (CBI) काफी सक्रिय नजर आ रही है। सीबीआई ने अब तक इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 29 Aug 2021, 9:01 AM IST

west bengal post poll violence

west bengal post poll violence

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West Bengal post poll violence) में चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर सीबीआई (CBI) काफी सक्रिय नजर आ रही है। सीबीआई ने अब तक इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने शनिवार को 15 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

धर्म मंडल पर हमले को लेकर हुई कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक इन 2 आरोपियों की गिरफ्तारी नादिया जिले में भाजपा समर्थक धर्म मंडल पर हुए कथित हमले के सिलसिले में हुई है। सीबीआई के मुताबिक दो आरोपी- बिजॉय घोष और असीम घोष- को जांच एजेंसी ने गिरफ्तारी से पहले कुछ समय के लिए हिरासत में लिया था। सीबीआई ने धर्म मंडल की हत्या के प्रयास के मामलों में 15 जगहों पर छापेमारी की थी।

14 मई को हुआ था हमला

बता दें कि मंडल 14 मई की रात को हुए हमले के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दरअसल, वे चपरा में एक रिश्तेदार संजीत मंडल को बचाने की कोशिश कर रहे थे। उसी दौरान 8 लोगों ने उनकी कथित तौर पर पिटाई की थी। धर्म मंडल के भाई अयान ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि हृदयपुर गांव के मूल निवासी उसके परिवार के सदस्य भाजपा के समर्थक के तौर पर जाने जाते हैं। FIR के मुताबिक आरोपियों में से एक उज्जल घोष ने कथित तौर पर एक तेज धार हथियार से धर्म के सिर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी को मिली जान से मारने की धमकी, कलकत्ता विवि के प्रोफेसर पर मुकदमा दर्ज

कलकत्ता हाई कोर्ट ने सीबीआई को सौंपी थी जांच

बता दें कि इसी साल पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी की जीत के बाद राज्य में हिंसा देखने को मिली थी। आरोप है कि जीत के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं संग दुष्कर्म किया और कई लोगों संग मारपीट कर हत्या कर दी। वहीं कलकत्ता हाई कोर्ट ने हाल ही में सीबीआई को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।