31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत में एक बार फिर कोरोना के मामलों के बढ़ने की आशंका! केंद्र का राज्यों को निर्देश, चुनौतियों से निपटने को रहें तैयार, दवाओं और ऑक्सीजन की न हो कमीं

केंद्र सरकार ने राज्यों को नए वेरिएंट को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। केंद्र का कहना है कि राज्यों को भविष्य में आने वाली हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। इसके साथ ही दवाओं और ऑक्सीजन के भंडार पर भी ध्यान देना चाहिए, जिससे मामले बढ़ने पर मरीजों को परेशानी न हो।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 9 Dec 2021, 7:41 PM IST

centre tells states ensure adequate stock of drugs oxygen due omicron

centre tells states ensure adequate stock of drugs oxygen due omicron

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में सामने आए कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर दुनियाभर में दहशत का माहौल है। कुछ ही दिनों में यह वेरिएंट कई देशों में फैल चुका है। भारत में भी इस वेरिएंट के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसको लेकर सरकार और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में केंद्र सरकार ने राज्यों को नए वेरिएंट को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। केंद्र का मानना है कि नए वेरिएंट के चलते देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ सकते हैं। ऐसे में राज्यों को भविष्य में आने वाली हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। इसके साथ ही दवाओं और ऑक्सीजन के भंडार पर भी ध्यान देना चाहिए, जिससे मामले बढ़ने पर मरीजों को परेशानी न हो।

ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर बढ़ते मामलों की संभावना को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कई निर्देश हैं। सरकार का कहना है कि वे कोरोना संक्रमण के इलाज में इस्‍तेमाल होने वाली 8 महत्वपूर्ण दवाओं का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित कर लें। सरकार का कहना है कि बढ़ते मामलों के खतरे को देखते हुए राज्‍यों को अस्पतालों की तैयारियों की समीक्षा भी करनी चाहिए, जिससे अस्पताल में जगह न मिलने पर मरीजों की जान न जाए।

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए नए वेरिएंट को लेकर राज्यों को निर्देश जारी किए हैं। इस दौरान उन्होंने ओमि‍क्रोन वैरिएंट के जाखिमों के मद्देनजर जन स्वास्थ्य की तैयारियों और टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों और एनएचएम के एमडी से अस्पतालों में पीएसए संयंत्र, वेंटिलेटर और आक्‍सीजन कंसंट्रेटर का परिचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: अब कैसी है हेलिकॉप्टर क्रैश में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की तबीयत

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि राज्यों को हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से दिए गए कई वेंटिलेटरों की अभी तक पैकिंग नहीं खोली गई है। अब जब ओमिक्रॉन वेरिएंट इतनी तेजी से फैल रहा है। तो राज्यों को इनका इस्तेमाल कर टेस्टिंग करने की जरूरत है। जिससे आपात स्थिति में इनका इस्तेमाल किया जा सके।