11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CJP प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हमला मामले में दिल्ली पुलिस का एक्शन, ‘हिंदू रक्षा दल’ से जुड़े 4 लोग गिरफ्तार

दिल्ली के डीडीयू (DDU) मार्ग पर शनिवार को 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के आंदोलन के दौरान छात्रों पर हमला करने और महिलाओं के साथ बदसलूकी व मारपीट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खुद को 'हिंदू रक्षा दल' का सदस्य बताने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Google source verification
Delhi cjp protest

दिल्ली में CJP प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हमला, 'हिंदू रक्षा दल' के 4 सदस्य गिरफ्तार (Photo: X/@INCIndia)

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ मारपीट और महिलाओं से धक्का-मुक्की करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह घटना 10 अक्टूबर को डीडीयू मार्ग पर हुई थी। सोशल मीडिया पर घटना का कथित वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी 'हिंदू रक्षा दल' के कार्यकर्ता बताये जा रहे है।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान रमण सैनी (50), विवेकानंद उर्फ विवेक (32), कपिल कुमार (27) और रविंदर सिंह उर्फ गोविंद हिंदू (35) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ये लोग हिंदू रक्षा दल से जुड़े होने का दावा करते हैं। हालांकि, मामले में आरोपों की जांच जारी है।

वायरल वीडियो में छात्रों से मारपीट का आरोप

सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित वीडियो में डीडीयू मार्ग के एक हिस्से में कुछ लोग युवा छात्रों के साथ मारपीट करते और महिलाओं से धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह इलाका कमला मार्केट पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है। वीडियो में घटनास्थल पर एक पुलिसकर्मी भी मौजूद दिखाई देता है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद घटना को लेकर सवाल उठने लगे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शन के पहले दिन ही यह फुटेज सोशल मीडिया में प्रसारित होने लगा था। हालांकि, शुरुआत में घटना के सटीक स्थान की पहचान नहीं हो पाई थी।

आधिकारिक शिकायत नहीं मिली, पुलिस ने खुद लिया संज्ञान

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई थी। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सामने आने और कथित आरोपियों के दिल्ली-एनसीआर छोड़ने की आशंका से जुड़ी खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, पुलिस ने वीडियो और अन्य उपलब्ध जानकारियों के आधार पर घटनास्थल की पहचान की। इसके बाद चारों आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

SIR के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई घटना

यह घटना दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई। कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया था।

प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबरें भी सामने आई थीं। इसी बीच डीडीयू मार्ग पर छात्रों और महिलाओं के साथ कथित मारपीट का वीडियो सामने आया, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर साझा किया गया। इसे इंडियन यूथ कांग्रेस, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और खुद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किया था।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग