4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM Atishi Net Worth: पांच साल में सीएम आतिशी की लाखों रुपये बढ़ी संपत्ति, जानें कितनी है नेटवर्थ?

CM Atishi Net Worth: दिल्ली की सीएम आतिशी के पास करीब पौने एक करोड़ की संपत्ति है। चुनावी हलफनामे के अनुसार सीएम आतिशी पर कोई देनदारी नहीं है। इसके अलावा उनके पास कोई अचल संपत्ति भी नहीं है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 14 Jan 2025, 7:15 PM IST

CM Atishi Net Worth: पांच साल में सीएम आतिशी की लाखों रुपये बढ़ी संपत्ति, जानें कितनी है नेटवर्थ?

CM Atishi Net Worth: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच मंगलवार को सीएम आतिशी ने कालकाजी विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान उन्होंने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति और आय का ब्योरा दिया है। इसके अनुसार सीएम आतिशी की जहां पांच साल पहले यानी साल 2020 में पांच लाख रुपये से ज्यादा की इनकम दिखाई थी। वहीं साल 2023-24 में उनकी इनकम साढ़े नौ लाख रुपये हो गई है। इसके अलावा सीएम आतिशी की कुल संपत्ति साल 2020 में जहां 59 लाख रुपये थी। वह अब बढ़कर 77 लाख रुपये के करीब हो गई है।

2023-24 में आतिशी के पास कितनी संपत्ति?

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने 2020 के चुनावी हलफनामे में बताया था कि उनके पास करीब 59 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति है। साथ ही उन पर किसी तरह की कोई देनदारी नहीं है। वहीं मंगलवार को दाखिल किए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार आतिशी के पास अब करीब 77 लाख रुपये की कुल संपत्ति है। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2023-24 में उनकी साढ़े नौ लाख रुपये से ज्यादा की इनकम है।

पिछले चुनावी हलफनामे में सीएम आतिशी ने अपने पति की संपत्ति का भी ब्योरा दिया था। इस बार आतिशी ने वो ब्योरा नहीं दिया है। पिछले पांच सालों की बात करें तो साल 2019-20 में आतिशी ने अपनी इनकम करीब साढ़े तीन लाख बताई। जबकि साल 2020-21 में आतिशी की इनकम चार लाख थी। साल 2021-22 में आतिशी की इनकम साढ़े पांच लाख से ज्यादा हो गई। जबकि साल 2022-23 में पौने पांच लाख की इनकम हलफनामे में दिखाई गई।

2018-2019 में कितनी थी आतिशी की संपत्ति?

साल 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान चुनावी हलफनामे में बताया गया था कि आतिशी मार्लेना के पास 2018-2019 में पांच लाख रुपये से अधिक की इनकम थी। जबकि उन्होंने अपने पति की करीब पौने चार लाख रुपये इनकम दिखाई थी। उस समय आतिशी के पति के बैंक अकाउंट में करीब आठ लाख रुपये जमा थे। साथ ही उनके नाम से बैंक में 54 लाख रुपये की एफडी भी थी। साल 2020 के चुनावी हलफनामे में आतिशी ने खुद के पास करीब 60 लाख रुपये की संपत्ति होने का दावा किया था। जबकि साल 2025 के हलफनामे यह संपत्ति 77 लाख रुपये हो गई है।

यह भी पढ़ें : आतिशी ने भरा पर्चा, सीएम के पास मात्र 10 ग्राम सोना, बैंकों में है बड़ी रकम

आतिशी के नाम कितने लाख की एफडी?

साल 2020 में दाखिल चुनावी हलफनामे में आतिशी ने बताया था कि उनके नाम से बैंक में 39 लाख रुपये की FD (Fixed Deposit) भी है। हलफनामे के अनुसार उनके पास तीन बैंक अकाउंट थे। इनमें से आईसीआईसीआई (ICICI) में उस समय एक लाख रुपये से ज्यादा की रकम थी। जबकि इसी बैंक में उनके नाम पर 18 लाख रुपये की एफडी भी थी। इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा में भी उनके नाम पर दो हजार रुपये जमा थे। साल 2025 में जमा किए गए चुनावी हलफनामे में ‌आतिशी ने अपने तीन अकाउंट बताए हैं। इसमें से एसबीआई में लगभग 20 लाख रुपये जमा हैं। जबकि 32 लाख 85 हजार की एफडी है। इसके अलावा आईसीआईसीआई (ICICI) में आतिशी के दो अकाउंट हैं। इनमें से एक अकाउंट में 15 लाख रुपये कैश है। जबकि साढ़े सात लाख रुपये की एफडी है। दूसरे अकाउंट में 20 हजार रुपये कैश है।

आतिशी के पास नहीं है कार

दिल्ली की सीएम आतिशी ने अपने चुनावी हलफनामे में अपने पास कार नहीं होने की जानकारी दी है। हालांकि साल 2020 के विधानसभा चुनावों में दिए गए हलफनामे में भी आतिशी के पास कार नहीं होने की जानकारी दी थी। हालांकि पिछले चुनाव में आतिशी के नाम से एक पांच लाख रुपये की हेल्थ इंशोरेंस पॉलिशी की जानकारी दी गई थी। इसके अलावा सीएम आतिशी के पास घर के अलावा उनके नाम कोई कृषि भूमि भी नहीं है। पिछली बार आतिशी ने खुद के पास ज्वेलरी न होने की जानकारी दी थी। इस बार ज्वेलरी के नाम पर 10 ग्राम सोना होने की जानकारी दी है।

कितनी पढ़ी लिखी हैं दिल्ली की सीएम आतिशी?

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के प्रोफेसर विजय कुमार सिंह और त्रिप्ता वाही के घर जन्मी आतिशी की स्कूली शिक्षा दिल्ली दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल (Springdale School) से हुई है। इसके बाद उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज में इतिहास की पढ़ाई की। इसके बाद आतिशी Chevening scholarship पर मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय चली गईं। कुछ साल बाद उन्होंने एजुकेशन रिसर्च में रोड्स स्कॉलर के रूप में ऑक्सफोर्ड से अपनी दूसरी मास्टर डिग्री हासिल की। इसके अलावा आतिशी इतिहास में दिल्ली विश्वविद्यालय की टॉपर रही हैं।

यह भी पढ़ें : 4 घंटे में पुलिस ने पूछे 50 सवाल, जवाब देने में ‘आप’ विधायक के छूटे पसीने

मध्य प्रदेश से शुरू हुआ आतिशी का राजनीतिक सफर

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से शिक्षा पूरी होने के बाद आतिशी समाज में बदलाव लाने के प्रयासों में जुट गईं। यही जुनून आतिशी को राजनीति में लेकर आया। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से लौटने के बाद आतिशी ने मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव में सात साल बिताए। यहां वह जैविक खेती और प्रोग्रेसिव एजुकेशन सिस्टम पर काम करती रहीं। इस दौरान आतिशी ने मध्य प्रदेश में कई गैर-लाभकारी संगठनों के साथ काम किया। यहीं आतिशी की मुलाकात आम आदमी पार्टी के सदस्यों से हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली आकर अरविंद केजरीवाल के साथ राजनीति में एंट्री ले ली।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़