
Manjinder Singh Sirsa: यही पेरिस और इंग्लैंड है?...रेखा के मंत्री के सामने बंद हो गई AAP विधायक की बोलती!
Manjinder Singh Sirsa: दिल्ली की रेखा सरकार में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि हमारे पास बेसिक चीजें नहीं है। आम आदमी पार्टी हमेशा ब्लेम करती थी। आज दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार है। निरीक्षण के दौरान सिरसा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए पिछली आप सरकार पर जमकर निशाना साधा। दिलचस्प बात यह रही कि जब सिरसा आम आदमी पार्टी की आलोचना कर रहे थे। तब विधायक जरनैल सिंह उनके बगल में खामोशी से खड़े रहे और कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
तिलक नगर के निरीक्षण के दौरान जगह-जगह फैली गंदगी और अन्य समस्याओं का जायजा लेने के बाद मंत्री सिरसा ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार का उद्देश्य दिल्ली को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाना है, न कि दोषारोपण करना। सिरसा ने कहा, "मैं किसी पर आरोप नहीं लगा रहा, लेकिन यहां की हालत देखकर दुख होता है। इतनी गंदगी है कि आदमी खड़ा नहीं रह सकता। क्या यही पेरिस या इंग्लैंड जैसा सपना था? क्या यही पेरिस और इंग्लैंड है?" इस दौरान तिलक नगर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह भाजपा मंत्री के बगल में खड़े थे, लेकिन उन्होंने मनजिंदर सिंह सिरसा की टिप्पणियों का कोई जवाब नहीं दिया।
एमसीडी में भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद मनजिंदर सिंह सिरसा के तेवर भी बदले हुए नजर आए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें दिल्ली को पेरिस और इंग्लैंड बनाने का सपना दिखाती थीं। तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र में इतनी गंदगी है कि यहां आदमी खड़ा तक नहीं हो सकता। इसीलिए जनता ने आम आदमी पार्टी को हटाकर भाजपा को मौका दिया है।
उन्होंने कहा "ट्रिपल इंजन सरकार के जरिए हमें दिल्ली से गंदगी और अव्यवस्था को खत्म करना है। हमारी पार्टी का विधायक किसी क्षेत्र से हो या नहीं, इससे फर्क नहीं पड़ता। हम सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में विधायकों के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। हमारा लक्ष्य है दिल्ली को बेहतर बनाना और पुरानी गलतियों को सुधारना। दिल्लीवासियों ने बदलाव के लिए हमें चुना है। इसलिए हमें आपसी झगड़ों में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।"
तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र के निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी पर सियासी हमला भी बोला। हालांकि बाद में उन्होंने बात को संभालते हुए लड़ाई-झगड़े और आरोप-प्रत्यारोप से किनारा करते हुए विकास पर जोर दिया।
मीडिया से बातचीत के दौरान मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा "जो पुरानी गलतियां हैं। उनसे हम लोगों को सीख लेनी चाहिए। बजाय इसके कि हम पुरानी गलतियों को एक-दूसरे पर डालें। यही कारण है कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को हटाकर भाजपा को मौका दिया है। हम यहां झगड़ा करने नहीं आए हैं। नही हम कोई बहानेबाजी में अपना समय बर्बाद करेंगे। हम दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर निष्पक्ष तरीके से विकास करेंगे।"
Updated on:
26 Apr 2025 06:26 pm
Published on:
26 Apr 2025 06:21 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
