
Delhi Elections 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है। भाजपा और कांग्रेस जहां आम आदमी पार्टी पर हमलावर है। वहीं इंडिया ब्लॉक के सभी दल आम आदमी पार्टी के सपोर्ट में हैं। इसको लेकर महाराष्ट्र शिवसेना यूबीटी के नेता आनंद दुबे ने कहा "INDIA गठबंधन में ज्यादा दल आम आदमी पार्टी को इसलिए समर्थन कर रहे हैं, क्योंकि INDIA गठबंधन के आगे कोई शत्रु बनकर आया तो वह भाजपा है। भाजपा को आम आदमी पार्टी हरा सकती है। इसलिए INDIA गठबंधन उसका मनोबल बढ़ा रही है।"
शिवसेना यूबीटी के नेता आनंद दुबे ने आगे कहा "कांग्रेस का दिल्ली में कुछ नहीं है… जब कांग्रेस पार्टी राज्यों में गंभीरता से काम नहीं कर रही है, तो स्वाभाविक है कि समाजवादी पार्टी, टीएमसी, शिवसेना, आरजेडी सभी अरविंद केजरीवाल की मदद करेंगे। कांग्रेस को इस बात का दुख नहीं होना चाहिए, जब राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव होंगे, तो उन्हें निश्चित रूप से भूमिका निभानी चाहिए, लेकिन जब राज्यों की बात आती है, तो राज्य की पार्टियों को प्राथमिकता देने की जरूरत है। जब महाराष्ट्र में चुनाव थे, अगर मुख्यमंत्री के लिए तब उद्धव ठाकरे के नाम की घोषणा की गई होती, तो भाजपा का सफाया हो जाता, लेकिन तब कांग्रेस अहंकार में थी।"
विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी पर भाजपा सबसे ज्यादा हमलावर है। शुक्रवार को दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा "भाजपा पहले दिन से ही एक बात कह रही है कि दिल्ली में 2026 करोड़ का घोटाला जानबूझकर किया गया है। CAG रिपोर्ट के मुताबिक यह एक सोची समझी साजिश थी। जो परियोजना बनाई गई उसमें फेर-बदल किए गएद्घ हर बार सरकारी नियमों की अवहेलना की गई, क्यों अरविंद केजरीवाल CAG रिपोर्ट को विधानसभा पटल पर नहीं रख रहे हैं? क्योंकि इन्हें पता है कि इनकी चोरियों की कहानी बहुत लंबी है।"
दूसरी ओर दिल्ली में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर सियासी हमले तेज कर दिए हैं। शनिवार को दिल्ली की कालकाजी से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने कहा "आम आदमी पार्टी (AAP) केवल मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए लड़ाई लड़ रही है। इनकी लड़ाई न तो कालकाजी विधानसभा के लोगों के लिए थी और ना ही भविष्य में होगी। जबकि कांग्रेस की नजर जमीन पर है। दिल्ली की सड़कों पर है। इसके अलावा कांग्रेस लोगों के मुद्दों पर बात कर रही है। यह फैसला जनता करेगी कि 2025 में दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा। फिलहाल मुद्दा ये नहीं है।"
दिल्ली में आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर चुनावी घोटाला करने का आरोप लगाया है। नई दिल्ली विधानसभा में वोटों को लेकर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा "AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "यह बहुत बड़ा चुनावी घोटाला है जो नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव आयोग की नाक के नीचे हो रहा है। यह वास्तव में बहुत आश्चर्यजनक है। चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए। दुनिया की तथाकथित सबसे बड़ी पार्टी भाजपा अरविंद केजरीवाल के शौचालय में फंसी हुई है। दिल्ली की जनता चुनाव में इनका सफाया करेगी।"
संबंधित विषय:
Published on:
11 Jan 2025 01:44 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
