8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी का विरोध करने पर कश्मीरी युवक की पिटाई, PM मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस समर्थकों ने पीटा

Kashmiri Youth Assault: दिल्ली के कनॉट प्लेस में PM मोदी की तारीफ और राहुल गांधी का विरोध करने पर एक कश्मीरी युवक से मारपीट का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि होटल के बाहर विवाद के बाद हंगामा हुआ और कांग्रेस समर्थकों पर मारपीट के आरोप लगाए गए हैं।
2 min read
Google source verification
Delhi Connaught Place

राहुल गांधी का विरोध करने पर कश्मीरी युवक की पिटाई, फोटो सोर्स- एक्स ( @SSanbeer )

Connaught Place Clash; दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में एक कश्मीरी युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करने और राहुल गांधी का विरोध करने को लेकर कांग्रेस समर्थकों ने युवक के साथ मारपीट की। घटना के बाद होटल के बाहर हंगामा भी हुआ। फिलहाल इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ABP की रिपोर्ट के मुताबिक, कनॉट प्लेस स्थित एक होटल के बाहर युवक और कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि बातचीत के दौरान युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और राहुल गांधी के खिलाफ अपनी बात रखी। इसके बाद वहां मौजूद कुछ कांग्रेस समर्थकों से उसकी कहासुनी हो गई।

मोदी की तारीफ को लेकर विवाद बढ़ने का दावा

मिली जानकारी के अनुसार, कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और युवक के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद होटल के बाहर हंगामे की स्थिति बन गई। युवक की पहचान कश्मीरी मुस्लिम के तौर पर बताई जा रही है। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।

विपक्षी दलों का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध

बता दें कि नई दिल्ली के कनॉट प्लेस (CP) और उसके आसपास के इलाकों में आज (8 अक्टूबर 2026) मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के लगातार चल रहे विरोध-प्रदर्शनों और मार्च के कारण भारी राजनीतिक हलचल और भीड़ देखी जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल स्थित एक रेस्टोरेंट में लोकसभा और राज्यसभा के विपक्षी (INDIA Alliance) सांसदों के लिए एक महत्वपूर्ण लंच बैठक आयोजित की गई है, जिसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए हैं।

जंतर-मंतर और चुनाव आयोग मुख्यालय के आस-पास कड़ी सुरक्षा का प्रबंध

इस वीआईपी मूवमेंट, विपक्षी नेताओं के जमावड़े और जंतर-मंतर व चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर जाने वाले संभावित मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी है; जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाने और भारी पुलिस बल तैनात होने के कारण पूरे मध्य दिल्ली और कनॉट प्लेस के बाहरी हिस्सों में जबरदस्त ट्रैफिक जाम और लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है।