9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिमाचल प्रदेश: सीएम जयराम ने किया एलान, पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच करेगी CBI

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले की जांच सीबीआई करेगी। हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंगलवार को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले की जांच CBI को सौंपने का फैसला किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 17 May 2022, 7:43 PM IST

हिमाचल प्रदेश: सीएम जयराम ने किया एलान, पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच करेगी CBI

हिमाचल प्रदेश: सीएम जयराम ने किया एलान, पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच करेगी CBI

हिमाचल पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) जांच की सिफारिश की है। कांगड़ा दौरे से लौटे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने सरकारी निवास ओवर में प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो कारणों से यह मामला CBIको देना पड़ रहा है।शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने ये जानकारी दी। सीएम ने बताया कि इस मामले के तार अन्य राज्यों तक भी फैले हैं और एसआईटी ने इस केस में बेहतरीन काम करते हुए अन्य राज्यों से भी 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। सीएम ने कहा कि जब तक CBI मामले की जांच शुरू नहीं करती तब तक एसआईटी ही मामले की जांच करेगी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का पहला कारण निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच सुनिश्चित करना है। मंगलवार को ओक ओवर में प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी दी। कहा कि सरकार ने पुलिस पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला लिया है। जहां तक पुलिस की संलिप्तता की बात है तो इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता। सीबीआई की जांच से ही सारी बातें सामने आएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पेपर लीक की आशंका को देखते हुए सरकार ने तुरंत एसआईटी का गठन किया था और लिखित परीक्षा को रद्द किया गया। वर्तमान में इस मामले की जांच राज्य पुलिस का विशेष जांच दल कर रहा है और राज्य पुलिस द्वारा ही कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। मामले में अब तक करीब 73 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 38 कैंडिडेट हैं।

यह भी पढ़ें: जल संकट का असर! दिल्ली में लोगों ने पानी की कैन को जंजीर से बांध कर लगाया ताला

मालूम हो कि हिमाचल पुलिस का पेपर लीक होने का मामले कांगड़ा में सामने आया था। इसके बाद सीएम जयराम ठाकुर ने पेपर रद्द करने का ऐलान किया था और जल्द ही पेपर करवाने की बात कही थी। बता दें, पुलिस कांस्टेबल के 1334 पदों के लिए एक लाख से ज्यादा युवाओं ने आवेदन भरा था और लिखित परीक्षा में 74,000 युवा बैठे थे। तो वहीं इस परीक्षा में तीन अभ्यर्थियों ने परीक्षा में 90 में से 70 मार्क्स हासिल किए। जब इनके दस्तावेज जांचे गए तो 10वीं और 12वीं कक्षा में इनके एवरेज मार्क्स थे।

शक के माध्यम से पुलिस ने तीनों अभ्यर्थियों से पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ के दौरान तीनों युवक टूट गये और सारी कहानी उगल दी। पूछताछ में पता चला है कि 7 से 8 लाख रुपये देकर पहले ही पेपर लीक किए गए थे। पुलिस को जिस प्रिंटिंग प्रेस में पेपर की छपाई हुई है, वहां से पर्चों के लीक होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें: CBI Raid के बाद आया केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम का बयान - 'CBI को रेड में कुछ नहीं मिला, लेकिन छापेमारी का समय जरूर दिलचस्प'