भारत के ज्यादातर राज्यों में कोरोना से राहत है जबकि केरल (corona in kerala) के मामले अभी भी परेशान करने वाले हैं। बीते दिन केरल में कोविड-19 के 17,983 नए मामले सामने आए और 127 लोगों की मौत हो गई। इससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 45,97,293 हो गई और मृतकों की संख्या 24,318 हो गई। जानकारी के मुताबिक राज्य में 18 वर्ष से अधिक आयु के 91.3 प्रतिशत लोगों ने कोविड टीके की पहली खुराक ली है और इसी आयु वर्ग के 39 प्रतिशत लोगों ने टीके की दोनों खुराक ली हैं।