वहीं केरल में कोरोना से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। केरल में शनिवार को कोरोना के 16,671 नए मामले सामने आए और 120 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 46,13,964 हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 24,248 पर पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक केरल के एर्नाकुलम जिले में संक्रमण के सबसे ज्यादा 2,500 नए मामले सामने आए।