27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: बेस्ट फ्रेंड ने ही पैसों के लालच में अपने दोस्त की कर दी हत्या, गिरफ्तार

एक युवक से नकदी लूटने और उसकी हत्या के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 6 Sep 2018, 4:37 PM IST

दिल्ली: बेस्ट फ्रेंड ने ही पैसों के लालच में अपने दोस्त की कर दी हत्या, गिरफ्तार

दिल्ली: बेस्ट फ्रेंड ने ही पैसों के लालच में अपने दोस्त की कर दी हत्या, गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मदनपुर खादर में बीते मंगलवार को एक युवक से नकदी लूटने और उसकी हत्या के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इन पांच आरोपियों में मृतक के बेस्ट फ्रेंड भी शामिल है। बता दें कि पुलिस ने गिरफ्तार किए पांचों आरोपियों की पहचान शिवम (20), सुमित (19), हीरालाल उर्फ अजय (27), किशन (17) और मुकीम (20) के रूप में की है। ये सभी के सभी मदनपुर खादर के ही रहने वाले हैं।

बुधवार को युवक के लापता होने की मिली थी शिकायत

आपको बता दें कि दिल्ली के दक्षिणी-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने बुधवार को बताया था कि तीन सितंबर की शाम पुलिस को शिकाय मिली थी कि 23 वर्षीय एक लड़का लापता हो गया है। यह शिकायत डेयरी में काम करने वाले रमाशंकर ने की थी। शिकायतकर्ता रमाशंकर ने पुलिस को बताया था कि उसका बेटा सोमवार को जसोला स्थिक भारती स्टेट बैंक में साढ़े चार लाख रुपए जमा कराने के लिए गया था। लेकिन उसके बाद से वापस नहीं लौटा। रमाशंकर ने यह भी बताया था कि उसका बेटा अपने दोस्त शिवम के साथ बैंक गया था। शिकायत के दर्ज करने के बाद पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू की। शुरूआती जांच में पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला। इसके बाद शक के आधार पर दीपक के दोस्त शिवम को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। शिवम ने शुरूआती जांच में पुलिस को अलग-अलग बयान दिए और गुमराह करने की कोशिश की। जब पुलिस को लगा की शिवम कुछ छुपा रहा है तो पूछताछ में सख्ती दिखाई जिसके बाद आरोपी ने अपनी जुर्म कबूल कर लिया। शिवम ने पुलिस को बताया कि उसने अपने चार अन्य दोस्तों के साथ मिलकर दीपक की हत्या की।

शर्मनाक: नशे के लिए कर दी मां की पिटाई, फिर युवक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

आरोपियों ने लूटे हुए पैसे को आपस में बांट ली

आपको बता दें कि इस मामले के खुलासे के बाद डीसीपी ने बताया कि दीपक के शव को मंगलवार को खैर-अलीगढ़ में एक नहर से बरामद किया गया। साथ ही उसके मोबाइल फोन को कालिंदीकुंज मेट्रो स्टेशन के पास एक झाड़ी से बरामद किया गया है। पुलिस ने लूटी हुई 4.2 लाख रुपए आरोपी हीरालाल के घर से भी बरामद कर लिए हैं। शिवम ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि दीपक उसका बहुत अच्छा दोस्त था इसलिए उसे पता था कि वह तीन-चार दिन बाद बैंक में पैसे जमा कराने के लिए जाने वाला है। उससे पहले उसने अपने अन्य चार दोस्तों के साथ मिलकर साजिश रची। दीपक को फिल्म देखने जाने के बहाने नोएडा ले गए और रास्ते में उसकी हत्या कर दी। हालांकि अब पुलिस मामले की पूरी तफ्तीश कर रही है।