नई दिल्ली। दिल्ली की हवा में जहर घुल रहा है। यहां की हवा सांस लेने लायक नहीं रह गई है। बारिश के थमते ही हवा का स्तर एक बार फिर से खराब हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 48 घंटों के दौरान दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। रविवार को स्थिति और बिगड़ने की आशंका है। वहीं, इसके पीछे मध्य पूर्व से आने वाली धूल भरी हवा को बताया जा रहा है। इतना ही नहीं,यह धूल भरी हवा देश के दक्षिणी पश्चिम हिस्से की हवा को भी प्रदूषित कर रही है।