आपको बता दें कि दिल्ली में यह नियम है कि मंत्री, पूर्व मंत्री, विधायक और पूर्व विधायकों का दिल्ली के अस्पतालों में इलाज करवाया जा सकता है, लेकिन विदेश में इलाज को लेकर कुछ नियमों का पालन करना पड़ता हैं। इसके आधार पर यह निर्णय लिया जाता है कि इलाज के लिए भेजा जाएगा या नहीं। विदेश में इलाज कराने के लिए भेजने से पहले एक कमिटी बनाई जाती है जो इस बात की जानकारी सरकार को देती है कि वास्तव में प्रार्थी को विदेश में इलाज कराने की आवश्यकता है।