आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सारे आरोपों पर जवाब देते हुए नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे लगाने में देरी का कारण स्वयं केजरीवाल हैं। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की योजना में तीन वर्ष की देरी की वजह खुद केजरीवाल कैबिनेट है, क्योंकि पूरी कैबिनेट काम करने के बजाय राजनीति करती रही।