1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में DTC बस की टक्कर से बाइक टैक्सी सवार युवती की मौत, 3 साल बाद काम पर लौटा राइडर फिर से बिस्तर पर

Delhi Road Accident: दिल्ली के आश्रम फ्लाईओवर पर DTC बस ने Uber बाइक टैक्सी को टक्कर मार दी। हादसे में असम की 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई। जबकि 3 साल बाद काम पर लौटा राइडर दारब सिंह फिर बिस्तर पर आ गया है। जानें क्या हैं पूरा मामला...
2 min read
Google source verification
road safety delhi, delhi police investigation

आश्रम फ्लाईओवर पर DTC बस ने बाइक टैक्सी को मारी टक्कर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Road Accident: दिल्ली के आश्रम फ्लाईओवर के पास सोमवार सुबह एक बेकाबू DTC बस ने Uber बाइक टैक्सी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक पर सवार असम की 22 वर्षीय युवती हृषिता लाहोन की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, 3 साल तक गंभीर बीमारी से जंग जीतने के बाद हाल ही में काम पर लौटे बाइक राइडर दारब सिंह एक बार फिर बिस्तर पर आ गए हैं।

नोएडा जाने के लिए बुक की थी बाइक टैक्सी

असम की रहने वाली और अंग्रेजी साहित्य से स्नातक 22 वर्षीय हृषिता लाहोन दक्षिण दिल्ली के पंचशील पार्क इलाके में रहती थीं। सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे उन्होंने नोएडा जाने के लिए Uber बाइक टैक्सी बुक की। फरीदाबाद के रहने वाले 33 वर्षीय दारब सिंह उन्हें पिक-अप पॉइंट से लेकर नोएडा के लिए रवाना हुए।
दोनों जैसे ही आश्रम फ्लाईओवर पार कर DND फ्लाईवे के कंक्रीट वाले हिस्से पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रही आसमानी नीले रंग की DTC बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और उनके हेलमेट तक टूट गए।

एक अस्पताल से दूसरा… और थम गई सांसें

हादसे के तुरंत बाद लोगों की मदद से दोनों को पास के जीवन अस्पताल ले जाया गया। हृषिता की हालत बेहद नाजुक होने के कारण उन्हें सरिता विहार स्थित इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां दोपहर करीब 2 बजे इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस को घटना की जानकारी दोपहर करीब 1:00 बजे मेडिको-लीगल केस (MLC) रिपोर्ट के जरिए मिली। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फ्लाईओवर पर कोई CCTV कैमरा मौजूद नहीं था, जिसकी वजह से हादसे के तुरंत बाद प्रत्यक्षदर्शियों का पता नहीं चल सका। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

3 साल की बीमारी के बाद काम पर लौटे था दारब

इस हादसे ने बाइक राइडर दारब सिंह (33) के परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। दो बच्चों का पिता दारब 2023 तक कैब चलाता था, लेकिन चेस्ट इंफेक्शन की वजह से वह लगातार तीन साल तक बिस्तर पर रहा। इसी साल जनवरी में वह बीमारी से उबरकर किसी तरह परिवार का पेट पालने के लिए बाइक टैक्सी चलाने लगे थे। दारब ने बताया कि पीछे से आई बस ने सीधी टक्कर मारी। अब मेरे हाथ, घुटने और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। मुझे नहीं पता कि मैं दोबारा कब अपने पैरों पर खड़ा हो पाऊंगा।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग