4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव के लिए इतनी घटिया हरकत…रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान पर रोने लगीं सीएम आतिशी

Delhi Elections 2025: भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान पर दिल्ली की सीएम आतिशी भावुक हो गईं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा "मैंने सोचा नहीं था कि इस देश में राजनीति इतनी घटिया स्तर पर आ जाएगी।"
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 6 Jan 2025, 8:01 PM IST

Delhi Elections 2025: चुनाव के लिए इतनी घटिया हरकत...रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान पर रोने लगीं सीएम आतिशी

Delhi Elections 2025: दिल्ली में राजनीतिक पार्टियों के आरोप-प्रत्यारोप से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच तीखे सियासी हमले जारी हैं। सोमवार को कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी के बयान पर दिल्ली की सीएम आतिशी भावुक हो गईं। प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान उन्होंने रोते हुए कहा कि रमेश बिधूड़ी 10 साल दक्षिण दिल्ली से सांसद रहे हैं। इसके बावजूद चुनाव के लिए इतनी घटिया हरकत कर रहे हैं। वह एक बुजुर्ग व्यक्ति को गाली दे रहे हैं। वह जनता को अपना काम बताएं तो ज्यादा बेहतर होगा।

रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान पर आतिशी ने दी प्रतिक्रिया

दरअसल, सोमवार को दिल्ली की सीएम आतिशी भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के बयान पर प्रतिक्रिया दे रही थीं। इस दौरान सीएम आतिशी ने कहा "मेरे पिता जिंदगी भर शिक्षक रहे। अब बुढ़ापे में मेरे बीमार पिता को राजनीति के चलते गालियां दी जा रही हैं। वह बिना सहारे के चल नहीं पाते हैं और आप चुनाव के लिए इतनी घटिया हरकत करेंगे। ऐसे बुजुर्ग व्यक्ति को गालियां देने पर उतर आएंगे।"

यह भी पढ़ें : ‘शीशमहल’ पर कैग ने उठाए 139 सवाल…दिल्ली चुनाव से पहले भाजपा का नया दावा

अपना काम बताकर वोट मांगें तो ज्यादा बेहतर

सीएम आतिशी ने आगे कहा "इस देश की राजनीति इतने घटिया स्तर पर उतर सकती है। ये मैंने कभी सोचा नहीं था। रमेश बिधूड़ी 10 साल तक दक्षिण दिल्ली से सांसद रहे। वह कालकाजी के लोगों को बताएं ना कि उन्होंने इस इलाके के लिए क्या किया है। जनता को वह ये बताते कि 10 साल का काम आतिशी के 5 साल के काम से बेहतर था। अगर वह अपने काम पर वोट मांगते तो ज्यादा अच्छा होता। मेरे बुजुर्ग पिता को गाली देकर रमेश बिधूड़ी वोट मांग रहे है। यह बहुत दुख की बात है।"

पूर्व भाजपा सांसद बिधूड़ी ने कहा क्या था?

रविवार को दिल्ली के रोहिणी में आयोजित भाजपा की ‘परिवर्तन रैली’ में रमेश बिधूड़ी ने कहा था "आतिशी ने अपना सरनेम बदलकर मार्लेना से ‘सिंह’ कर लिया है। कालकाजी सीट से मौजूदा विधायक और दिल्ली की सीएम आतिशी ने कुछ समय पहले ही अपना सरनेम हटा दिया था। वह मार्लेना से सिंह बन गईं। उन्होंने नाम बदल लिया। केजरीवाल ने अपने बच्चों की कसम खाकर कहा था कि भ्रष्ट कांग्रेस के साथ नहीं जाउंगा। अब आतिशी ने बाप ही बदल लिया। पहले वह मार्लेना थीं, अब वह सिंह बन गई हैं। यह उनका चरित्र है।"

प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर भी की थी विवादित टिप्पणी

इससे पहले रमेश बिधूड़ी कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इसके बाद रमेश बिधूड़ी ने अपने बयान पर सफाई देते हुए खेद भी जताया था।

आतिशी को लेकर विवादित बयान पर भड़के थे केजरीवाल

रविवार को रैली में सीएम आतिशी को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी भड़के थे। अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "X" पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा था "बीजेपी के नेताओं ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी। बीजेपी के नेता दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी जी को गंदी-गंदी गालियां रहे हैं। एक महिला मुख्यमंत्री का अपमान दिल्ली की जनता सहन नहीं करेगी। दिल्ली की सभी महिलाएं इसका बदला लेंगी।"

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़