नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में परिवहन अधिकारियों ने 10 सुविधा केंद्र खोले हैं जहां पर अब ऑटो रिक्शा चालक अपने जीपीएस सिम को सक्रिय या रिचार्ज कर सकेंगे। मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल की ओर से यह मुद्दा उठाए जाने के बाद परिवहन अधिकारियों ने सुविधा केंद्र खोलने का जिम्मा उठाया है। बता दें कि परिवहन विभाग की ओर से इस मामले में MTNL और IDEA सेल्युलर सर्विस को यह अधिकार दिया गया है। दोनों से कहा गया है कि वे पांच-पांच सुविधा केद्रों को राजधानी के अलग-अलग इलाकों में खोलें, जहां पर जीपीएस सिम उपल्बध होगें। एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक 5 से 6 सेंटर ऐसे थे जहां पर इन कार्डों को जारी किया जाता था।