आपको बता दें कि बैठक के दौरान दिल्ली में सरकारी स्कूलों में करीब 12 हजार अतिरिक्त कमरे बनाने की प्रक्रिया पर भी बातचीत हुई जो की सकारात्मक रही। मनीष सिसोदिया ने जोर देते हुए कहा कि अक्टूबर के मध्य तक 32 जगहों पर काम की शुरूआत हो जानी चाहिए और अगले 9 से 10 महीने के अंदर काम पूरा हो जाना चाहिए। बता दें कि फिलहाल जिन तीन जगहों पर स्कूलों के लिए निर्माण कार्य चल रहा है, पीडब्ल्यूडी उसे अगले महीने शिक्षा विभाग को सौंप देगा। आपको बता दें कि मनीष सिसोदिया ने बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे शिक्षकों की शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें। इसके लिए तकनीक का इस्तेमाल करके प्रक्रिया को सरल बनाया जा सकता है।