26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में नाबालिग लड़की से रेप, पुलिस को देहव्यापार में धकेलने का शक

बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक 16 वर्ष की लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। हालांकि लड़की को लड़की को यौन उत्पीड़न कर रहे लड़को से बचा लिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 25 Jul 2018, 8:58 PM IST

मंगोलपुरी में नाबालिग लड़की से रेप

दिल्ली: बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में नाबालिग लड़की से रेप, पुलिस को देहव्यापार में धकेलने का शक

नई दिल्ली। केंद्र और राज्य सरकार के तमाम दावों के बाद भी राजधानी दिल्ली में रेप की घटनाओं में कोई कमी नहीं आ रही है। बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक 16 वर्ष की लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। हालांकि लड़की को लड़की को यौन उत्पीड़न कर रहे लड़को से बचा लिया गया है। दरअसल मंगोलपुरी के उसी इलाके के एक लड़के और उनके दोस्त मिलकर काफी समय से लड़की से रेप कर रहे थे। आरोप है लड़कों ने कथित तौर पर पीड़िता को देह व्यापार में धकेल दिया था। बता दें कि डीसीपी (बाहरी) सेजा कुरुविला ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि 19 साल के एक लड़के को आईपीसी की धारा 378-D (गैंगरेप), 323 नुकसान पहुंचाना, 506 (धमकाना) 509 ( महिला का शील भंग करना) और पॉक्सो की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

दिल्ली: चलती कैब में ड्राइवर ने की लड़की से मारपीट और रेप करने की कोशिश, FIR दर्ज

पीड़िता को देह व्यापार में धकेलना चाहते थे युवक

आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता अपने पिता के साथ रहती है। पीड़िता के पड़ोसी ने ही आरोपी से उसकी पहचान कराई थी। लड़की ने बताया कि आरोपी लड़के ने कई बार अपने घर पर ही उसके साथ रेप किया। साथ ही आरोपी के दोस्तों ने भी उनके साथ कई बार रेप किया। लड़की ने बताया कि जब वह लड़को की मांग को नहीं मानता था तो उसके साथ मार-पीट भी की जाती थी। पुलिस को शक है कि आरोपी पीड़िता को देह व्यापार में धकेलना चाहते थे। पुलिस के मुताबिक जो भी आरोपी के घर आता था उससे पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाने के बदले पैसे वसूलता था।

दिल्ली: मालवीय नगर में पड़ोसी युवक ने 8 वर्ष की मासूम को बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

कैसे खुला राज

आपको बता दें कि मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने इस बारे में अपने परिवार वालों को बताया। जैसे ही घरवालों को इसकी जानकारी मिली फौरन उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने पीड़िता के साथ रेप की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने परिवार वालों के कहने पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है और पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अन्य युवकों की तलाश कर रही है जो कि पीड़िता के साथ रेप करने में शामिल थे। पुलिस ने अन्य आरोपियों के मोबाइल फोन से अधिक जानकारी जुटाने में लगी हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक बेरोजगार है।