सीएम केजरीवाल ने कहा कि आने वाले महीनों में, हम लोगों को 1 रुपये प्रति यूनिट सौर बिजली प्रदान करने की कोशिश करेंगे, हमारे बिजली मंत्री सत्येंद्र जैन एक नए सौर ऊर्जा मॉडल पर काम कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि संयंत्र को किसी भी अतिरिक्त भूमि के इस्तेमाल के बिना स्थापित किया गया। यह स्वच्छ ऊर्जा संयंत्र अपने पूरे जीवनकाल में 10,000 टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को प्रतिस्थापित करेगा। हर साल इन संयंत्रों से 4.8 लाख यूनिट्स से ज्यादा बिजली का उत्पादन होगा।