कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार ने कहा है कि इस कांड के बारे में सुनकर ही शर्म आती है। उन्होंने कहा कि अगर वास्तव में उन्हें को सच में शर्म आ रही है तो उन्हें जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल में डालना चाहिए। मुजफ्फरपुर ही नहीं बल्कि देश के सभी हिस्सों में महिलाओं, अल्पसंख्यकों तथा कमजोर वर्ग के लोगों पर हमले हो रहे हैं। वह पीड़ितों को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि कांग्रेस और पूरा विपक्ष उनके साथ है। उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष मोदी सरकार की कमजोर वर्ग विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट है।