29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Delhi / New Delhi / परिसीमन बिल पास हुआ तो BJP को वोट से हटाना मुश्किल होगा, CJP के सौरव दास ने किया आगाह

परिसीमन बिल पास हुआ तो BJP को वोट से हटाना मुश्किल होगा, CJP के सौरव दास ने किया आगाह

Lok Sabha Delimitation: CJP कार्यकर्ता सौरव दास ने परिसीमन विधेयक का विरोध करते हुए दावा किया कि बिल पास होने के बाद चुनावी सीटों के पुनर्गठन से BJP को फायदा मिल सकता है और उसे वोट के जरिए सत्ता से हटाना मुश्किल हो सकता है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Imran Ansari

•

Updated: 29 Nov 2026, 3:37 PM IST

Lok Sabha Delimitation

CJP के सौरव दास ने किया आगाह, फोटो सोर्स- ANI

Saurav Das on Delimitation Bill: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ता सौरव दास ने प्रस्तावित परिसीमन विधेयक का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिसीमन के जरिए लोकसभा सीटों की सीमाओं को इस तरह बदला जा सकता है, जिससे सत्तारूढ़ बीजेपी को राजनीतिक फायदा मिले और वह लंबे समय तक सत्ता में बनी रहे।

दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सौरव दास ने कहा कि CJP परिसीमन विधेयक का पूरी तरह विरोध करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पहले कथित तौर पर 'वोट चोरी' कर रही थी और अब परिसीमन के जरिए सीटों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

'सरकार अपने हिसाब से सीटों की सीमाएं तय कर सकती है'

सौरव दास ने परिसीमन आयोग को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का आयोग पर प्रभाव हो सकता है और निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं इस तरह तय की जा सकती हैं, जिससे किसी खास राजनीतिक दल को फायदा मिले। उन्होंने इसे चुनावी क्षेत्रों की सीमाओं में हेरफेर यानी 'गेरिमैंडरिंग' की आशंका से जोड़ा। उन्होंने परिसीमन आयोग के फैसलों पर न्यायिक समीक्षा को लेकर भी चिंता जताई। दास का दावा है कि अगर आयोग के फैसलों को अदालत में चुनौती देने की गुंजाइश सीमित रही, तो इससे चुनावी व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है।

SIR, परिसीमन और 'वन नेशन, वन इलेक्शन' का जिक्र

CJP नेता ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), परिसीमन और प्रस्तावित 'वन नेशन, वन इलेक्शन' को एक-दूसरे से जोड़ते हुए भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR के जरिए लोगों के वोट काटे गए और अब परिसीमन के माध्यम से निर्वाचन क्षेत्रों को सरकार अपने हिसाब से बदल सकती है। दास ने दावा किया कि इसके बाद 'वन नेशन, वन इलेक्शन' लागू करने की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन कदमों से देश में लोकतांत्रिक प्रतिस्पर्धा कमजोर हो सकती है।

'परिसीमन बिल पास हुआ तो BJP को वोट से हटाना मुश्किल होगा'

सौरव दास ने कहा कि अगर परिसीमन विधेयक संसद से पास हो गया तो मतदाताओं के लिए चुनाव के जरिए बीजेपी को सत्ता से हटाना मुश्किल हो सकता है। उन्होंने कहा कि परिसीमन बिल पास हुआ तो कोई भी BJP को वोट से नहीं हटा पाएगा।" उन्होंने बीजेपी पर संसद में बिल पास कराने के लिए कथित तौर पर दल-बदल और राजनीतिक दबाव का सहारा लेने का भी आरोप लगाया। हालांकि, ये उनके लगाए गए आरोप हैं।

युवाओं के प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाया

CJP नेता ने संसद में युवाओं के प्रतिनिधित्व का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि देश की बड़ी आबादी 35 साल से कम उम्र की है, लेकिन संसद में इस आयु वर्ग के सांसदों की संख्या काफी कम है। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे परिसीमन विधेयक के खिलाफ युवाओं की आवाज उठाएं। दास ने चेतावनी दी कि अगर राजनीतिक दल युवाओं के हितों के खिलाफ जाते हैं तो उन्हें इसका राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

महिला आरक्षण को लेकर भी सरकार पर सवाल

सौरव दास ने महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि CJP महिला आरक्षण का समर्थन करती है, लेकिन इसे मौजूदा लोकसभा में ही लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि अगर महिलाओं को संसद में ज्यादा प्रतिनिधित्व देना है तो इसके लिए 2029 तक इंतजार क्यों किया जा रहा है। दास ने महिला सांसदों की सुरक्षा और सांसदों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को लेकर भी सवाल उठाए।

बेरोजगारी और पेपर लीक का मुद्दा उठाया

दास ने बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने रोजगार के वादों का जिक्र करते हुए पूछा कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर कहां हैं। उन्होंने NEET पेपर लीक समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों का भी मुद्दा उठाया। साथ ही शिक्षा व्यवस्था और पूर्णकालिक शिक्षा मंत्री को लेकर भी सवाल खड़े किए। अंत में सौरव दास ने सभी विपक्षी दलों से परिसीमन विधेयक का विरोध करने और संसद में युवाओं, महिलाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े मुद्दे उठाने की अपील की।