5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DU Recruitment 2023: 88 सहायक प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

DU Recruitment 2023: मोतीलाल नेहरू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय ने फैकल्टी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। कॉलेज ने इस संबंध में आधिकारिक www.mlncdu.ac.in/recruitment.html पर सूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार डीयू के कॉलेजों की आधिकारिक साइट colrec.uod.ac.in के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 15 Apr 2023, 4:18 PM IST

,

DU Recruitment 2023

DU Recruitment 2023: मोतीलाल नेहरू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय ने फैकल्टी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। कॉलेज ने इस संबंध में आधिकारिक www.mlncdu.ac.in/recruitment.html पर सूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार डीयू के कॉलेजों की आधिकारिक साइट colrec.uod.ac.in के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जारी की गयी अधिसूचना के मुताबिक, कुल 88 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्तियां, विभिन्न विषयों में की जाएगी। जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास भारतीय विश्वविद्यालय से संबंधित/प्रासंगिक/संबद्ध विषय में 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री या मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा यूजीसी या सीएसआईआर द्वारा आयोजित नेट पास किया होना चाहिए।

फैकल्टी पदों का विवरण
पॉलिटिकल साइंस- 10 पद,संस्कृत- 06 पद, इकोनॉमिक्स- 04 पद, कंप्यूटर साइंस- 01 पद,ईवीएस- 02 पद, केमेस्ट्री- 04 पद, कॉमर्स- 18 पद, अंग्रेजी- 08 पद, हिंदी- 07 पद, हिस्ट्री- 08 पद, मैथमेटिक्स- 08 पद, फिजिक्स- 08 पद शामिल हैं।

फैकल्टी पदों के लिए आवश्यक योग्यता ?
अगर आप इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपके पास किसी भी इंडियन यूनिवर्सिटी से संबंधित/प्रासंगिक/संबद्ध विषय में 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री या मान्यता प्राप्त विदेशी यूनिवर्सिटी से समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही आपने यूजीसी या सीएसआईआर द्वारा आयोजित नेट पास होना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें- JNU Recruitment 2023: नॉन-टीचिंग भर्ती के लिए परीक्षा की एग्जाम डेट जारी, देखें यहां


फैकल्टी पदों के लिए आवेदन शुल्क ?

इन पदों पर अप्लाई करने के लिए यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 500 रुपये देने होंगे। अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के आवेदकों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

फैकल्टी पदों के लिए आवेदन कैसे करें ?

सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट du.ac.nic पर जाएं।
इसके बाद रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
अब पर्सनल डिटेल्स इंटर कर सबमिट करें।
अब इसके बाद असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का फॉर्म भरें।
इसके बाद फीस भरें और सबमिट करें।
आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन का प्रिंट आउट लेकर रहें।

यह भी पढ़ें- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से इंटर्नशिप, स्टाइपेंड के रूप में मिलेंगे 20 हजार रुपये