हालांकि सत्येंद्र जैन के वकील का कहना है कि ये मामला 2017 से चल रहा है और जो भी आरोप लगाए गए हैं, उनका कोई आधार नहीं है। जैन के वकील ने कहा कि दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री लगातार जांच एजेंसी का सहयोग कर रहे हैं। जांच एजेंसी की जांच किस रफ्तार से चल रही है ये किसी से छिपा नहीं है। बता दें, सत्येंद्र जैन अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य, उद्योग, बिजली, गृह, शहरी विकास और जल मंत्री हैं।
यह भी पढ़ें: सीएम ममता का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा - '2024 में बीजेपी की नो एंट्री'