30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कितने तरह की होती हैं इलेक्ट्रिक वाहनों की बैट्री? जानिए डिटेल्स

भारत में पिछले कुछ समय में इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता और डिमांड तेज़ी से बढ़ी है। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहनों की बैट्री के बारे में भी जानना ज़रूरी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 3 Jan 2022, 4:40 PM IST

old_diesel_vehicles_to_be_retrofitted_with_electric_kit.png

Electric Vehicle's Battery

भारत में पिछले कुछ समय में इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता और डिमांड में तेज़ बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। पेट्रोल-डीज़ल की ऊंची कीमतों का फायदा इलेक्ट्रिक वाहनों को हुआ है। इन वाहनों में पेट्रोल-डीज़ल का इस्तेमाल नहीं होता, बल्कि रीचार्जेबल बैट्री का इस्तेमाल किया जाता है, जिन्हें आसानी से और सुविधा के अनुसार अपने घर, ऑफिस या चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज किया जा सकता है। इलेक्ट्रिक वाहनों की देश में बढ़ती लोकप्रियता हो देखते हुए यह भी जानना ज़रूरी है कि इलेक्ट्रिक वाहनों में कितने तरह की बैट्री का इस्तेमाल किया जाता है और इनके पैरामीटर्स क्या हैं।


इलेक्ट्रिक वाहनों की बैट्री के प्रकार

इलेक्ट्रिक वाहनों में इस्तेमाल की जाने वाली बैट्री 3 तरह की होती हैं। इनके नाम इस प्रकार हैं।

1. LFP (लिथियम आयरन फॉस्फेट)।
2. NMC (लिथियम निकल मैंगनीज कोबाल्ट ऑक्साइड)।
3. LTO (लिथियम टाइटेनेट या लिथियम टाइटेनियम ऑक्साइड)।

यह भी पढ़ें - Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की निराशाजनक बिक्री, पिछले महीने बिकी सिर्फ इतनी यूनिट्स


बैट्री पैरामीटर्स

आइए इलेक्ट्रिक वाहनों में इस्तेमाल होने वाली इन तीनों तरह की बैट्री के पैरामीटर्स पर नज़र डालते हैं।

1. LFP

सेल लेवल पर लिथियम आयरन फॉस्फेट बैट्री 90-120Wh/kg की क्षमता वाली होती है। ओवरचार्ज होने की स्थिति में भी यह बैट्री सुरक्षित रहती है। हालांकि कम तापमान में इस बैट्री की परफॉर्मेन्स में गिरावट देखने को मिलती है। बात अगर सेल्फ डिस्चार्ज के करें, तो इस मामले में भी यह बैट्री उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती। पर अगर ऊंचे तापमान की बात करें, तो इस मामले में इस बैट्री की परफॉर्मेन्स बेहतरीन है।

यह भी पढ़ें - लोग धड़ल्ले से खरीद रहे हैं Tata की इलेक्ट्रिक गाड़ियां, बिक्री में हुआ 439% इजाफा

2. NMC

सेल लेवल पर लिथियम निकल मैंगनीज कोबाल्ट ऑक्साइड बैट्री 50-80Wh/kg की क्षमता वाली होती है। एनर्जी डेन्सिटी की बात करें, तो इस बैट्री में यह मॉडेस्ट लेवल पर मिलता है। कम तापमान में भी इस बैट्री की परफॉर्मेन्स बेहतरीन है। इतना ही नहीं, ऊंचे तापमान के मामले में भी इस बैट्री की परफॉर्मेन्स बेहतरीन है। साथ ही इस बैट्री की साइकिल लाइफ भी शानदार होती है।

3. NMC

सेल लेवल पर लिथियम टाइटेनेट या लिथियम टाइटेनियम ऑक्साइड बैट्री 150-220Wh/kg की क्षमता वाली होती है। इस बैट्री की एनर्जी डेन्सिटी भी अच्छी होती है। पावर डेन्सिटी की भी अगर बात करें, तो वो भी इस बैट्री में अच्छी देखने को मिलती है। इस बैट्री में प्राइस/परफॉर्मेन्स बेस्ट अनुपात में देखने को मिलती है। साथ ही इस बैट्री की लाइफ भी शानदार होती है और इसमें बेस्ट ऑल राउंड बैलेंस देखने को मिलता है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग