26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शर्मनाक: शिक्षक ने छात्र के साथ किया घिनौना काम, वीडियो वारयल होने के बाद पॉक्सो के तहत FIR दर्ज

दिल्ली के बुराड़ी इलाके के एक स्कूल शिक्षक का उसके ही नाबालिग छात्र के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शिक्षक नाबालिग बच्ची बच्चे के साथ अपने घर पर घिनौना काम कर रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 25 Aug 2018, 7:01 PM IST

शर्मनाक: शिक्षक ने छात्र के साथ किया घिनौना काम, वीडियो वारयल होने के बाद पॉक्सो के तहत FIR दर्ज

शर्मनाक: शिक्षक ने छात्र के साथ किया घिनौना काम, वीडियो वारयल होने के बाद पॉक्सो के तहत FIR दर्ज

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के बुराड़ी से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। दरअसल दिल्ली के बुराड़ी इलाके के एक स्कूल शिक्षक का उसके ही नाबालिग छात्र के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शिक्षक नाबालिग बच्ची बच्चे के साथ अपने घर पर घिनौना काम कर रहा है। आरोप है कि सरकारी स्कूल के संस्कृत शिक्षक ने अपने घर पर बच्चे के साथ घटना को अंजाम दिया है। शिक्षक की पहचान बालमुकुंद के रुप में हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया है। जिसने भी वीडियो को देखा वही इस बात को लेकर अपने गुस्से का इजहार कर रहा है कि आखिर एक शिक्षक अपने घर पर बच्चे के साथ इस तरह के घिनौनी वारदात को कैसे अंजाम दे सकता है। वीडियो देखने के बाद आसपास के लोगों और बच्चे के अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी स्कूल के बाहर जमा हो गए और प्रदर्शन करने लगे। इस बीच पुलिस को भी इस मामले की जानकारी दी गई।

वसंत कुंज में 9 साल की बच्ची से रेप, गुस्साए लोगों और पुलिस के बीच झड़प, एसीपी समेत 11 पुलिसकर्मी घायल

आपको बता दें कि भारी संख्या में स्कूल पहुंचे अभिभावक आरोपी शिक्षक से पूछताछ करना चाहते थे लेकिन स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को स्कूल के अंदर आने नहीं दिया और मेन गेट को बंद कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने मामले की गंभीरतो को समझते हुए फौरन ही कार्रवाई की और बच्चे के बयान दर्ज करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने इसके अलावे आरोपी शिक्षक पर पॉक्सो की धारओं के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें कि जिस स्कूल के शिक्षक ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया है वह बुराड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। हालांकि शिक्षक ने अपने घर पर बच्चे के साथ इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया था। शिक्षक का घर बुराडी थाना क्षेत्र के नहीं बल्कि उससे सटे नत्थूपुरा में है जो थाना स्वरूप नगर में आता है। हालांकि बुराड़ी थाना क्षेत्र ने मामले को स्वरूप नगर थाने को रेफर कर दिया जहां पर विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

दिल्ली: इंसानियत हुई शर्मसार, अज्ञात शख्स ने डॉग के 7 बच्चों की निर्ममता से की हत्या

पंजाब में भी घटी ऐसी ही घटना

आपको बता दें कि पंजाब के पटियाला में भी कुछ इसी तरह का शर्मनाक मामला शनिवार को सामने आया है। एक इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या अपने ही स्कूल के छात्र के साथ जबरन संबंध बनाती थी। 12वीं में पढ़ने वाले इस छात्र ने जब अपने परिजनों से प्रधानाचार्या की शिकायत की तो घटना का खुलासा हुआ। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्या से बात करनी चाही तो वह वहां से फरार हो गई। हालांकि घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस और शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्या से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद आ रहा है। वहीं, क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी के अनुसार पीड़ित छात्र की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट शिक्षा सचिव को भेज दी गई है।