1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपनी शादी में मेहमानों के खाने में दुल्हन ने मिलाई भांग, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

फ्लोरिडा में एक दुल्हन और शादी में खाने बना रहे कैटरर को गिरफ्तार कर लिया गया है। शादी के खाने में भांग की मिलावट होने से कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई।

2 min read
Google source verification
अपनी शादी में मेहमानों के खाने में दुल्हन ने मिलाई भांग, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

अपनी शादी में मेहमानों के खाने में दुल्हन ने मिलाई भांग, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

शादी के मौके पर मस्ती-मजाक होते ही रहते हैं। मगर ये मजाक अगर किसी के हेल्थ को खराब करदे तो शादी के साथ-साथ शादी के दिन वाली यादों की किरकिरी हो जाती है। हर दूल्हा और दुल्हन का भी यही अरमान होता है कि उनकी शादी यादगार रहे। घर आए मेहमान खूब एन्जॉय करें और हंसी-ख़ुशी सब विदा हो जाए। फ्लोरिडा में रहने वाली एक महिला ने अपनी शादी को यादगार बनाने के चकर में कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

दरअसल, दुल्हन पर आरोप लगाया गया है कि उसने कैटरर के साथ मिलकर शादी के खाने में भांग मिलाया। गिरफ्तारी वारंट के हलफनामे में कहा गया है कि 42 वर्षीय दुल्हन दान्या शिया स्वोबोडा और 31 वर्षीय कैटरर जॉयसलीन मॉन्ट्रिनिस ब्रायंट पर लापरवाही बरतने, भांग की डिलीवरी और फ्लोरिडा के एंटी-टैम्परिंग एक्ट का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है।

जब दुल्हन से पूछा गया कि उसने ऐसा क्यों किया तो उसकी बात सुनकर शायद आप हैरान हो जाएं। दान्या ने बताया की शादी में आए मेहमान बोरिंग ना रहें, इसके लिए उसने सभी के खाने में भांग मिला दी। CNN के मुताबिक़, दुल्हन और कैटरर पर बिना लोगों को बताए उनके खाने में भांग मिलाने का चार्ज लगाया गया है। पुलिस ने बताया कि शादी में आए मेहमानों को खाने में भांग मिलाए जाने की जानकारी नहीं थी। इस वजह से खाना खाने के बाद कई लोग ये खाना खाकर बीमार पड़ गए।

शादी के खाने में भांग की मिलावट होने से कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई उन्हें डॉक्टरी सहायता की जरुरत महसूस हुई। शादी के कई मेहमानों का इलाज किसी ऐसे व्यक्ति के लक्षणों के अनुरूप किया जा रहा था जिसने अवैध ड्रग्स का इस्तेमाल किया हो। खाने में मीटबॉल, सीजर सलाद, ब्रेड ऑलिव ऑइल और हर्ब डीप के साथ सर्व किया गया था।

यह भी पढ़ें: देवघर रोपवे हादसे में डेढ़ साल के इस बच्चे को लगी थी जानलेवा चोटें, डॉक्टर्स ने दिया नया जीवन-दान

मेहमानों ने खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी। कई गेस्ट्स ने शिकायत करते हुए बताया था कि खाना खाने के बाद उनके पेट में दर्द होने लगा और उन्हें उल्टियां होने लगी थी। जबकि कुछ ने कहा कि शादी में खाना खाने के बाद उन्हें अजीब, झुंझलाहट, घबराहट महसूस हुई।

एक अधिकारी ने विवाह स्थल से भोजन और कांच के बर्तन को जमा किया जिसका इस्तेमाल मेहमानों द्वारा किया गया था। लैब परीक्षणों से पता चला कि शादी के तीन मेहमानों के यूरीन परीक्षण भांग के लिए पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद दुल्हन और केटरर को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को राजनाथ सिंह ने दी चेतावनी, 'सीमा पार करने से नहीं हिचकिचाएंगे'

Story Loader