31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस गांव में लड़कियां बड़े होते ही बन जाती हैं लड़का, इस रहस्य का वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाए पता

क्या आपने कभी किसी ऐसी जगह के बारे में सुना है जहां लोगों के जेंडर बड़े होते ही बदल जाते हैं। डोमिनिकन रिपब्लिक में एक ऐसा गांव है जहां लड़कियां एक खास उम्र में लड़के बन जाती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 4 Apr 2022, 5:58 PM IST

इस गांव में लड़कियां बड़े होते ही बन जाती हैं लड़का, इस रहस्य का वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाए पता

इस गांव में लड़कियां बड़े होते ही बन जाती हैं लड़का, इस रहस्य का वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाए पता

लड़का या लड़की होना कुदरत की देन है। जन्म से पहले ही हमारा जेंडर तय हो जाता है। लेकिन इंसानों ने इतनी तरक्की कर ली है कि सर्जरी के जरिए अब जेंडर तक बदला जा सकता है। दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने सर्जरी के माध्यम से अपना जेंडर बदल दिया है। हालांकि ऐसा सर्जरी के माध्यम से ही संभव है, लेकिन क्या आपको पता है कि धरती पर एक ऐसा भी गांव है जहां एक उम्र के बाद लड़कियां लड़का बन जाती हैं, वो भी बीना किसी सर्जरी के?

इस बात को जानकर शायद आप भी चौंक गए होगें, और सोच रहे होंगे भला ऐसा कैसे हो सकता है। लेकिन यह बिल्कुल सच है। डोमिनिकन रिपब्लिक देश में 'ला सेलिनास' नामक एक गांव है। यहां की लड़कियों का एक खास उम्र के बाद जेंडर चेंज हो जाता है। इसके बाद यहां की लड़कियां, लड़का बन जाती हैं। इस कारण यहां के लोग गांव को श्रापित गांव मानते हैं। इस रहस्य का आज तक वैज्ञानिक भी पता नहीं लगा पाए हैं।

यहां के लोगों का कहना है की कई लड़कियां 12 साल की उम्र में आते-आते लड़के में तब्दील होने लगती हैं। गांव की लड़कियों के लड़का बनने की 'बीमारी' की वजह से यहां के लोग बेहद परेशान रहते हैं। इस कारण गांव के कई लोगों का मानना है कि यहां किसी अदृश्य शक्ति का साया है। इसके अलावा कुछ बुजुर्ग लोग गांव को श्रापित मानते हैं। इस तरह के बच्‍चों को 'ग्वेदोचे' (Guevedoces) कहा जाता है। स्थानीय भाषा में इस शब्द का अर्थ है किन्नर। डॉक्टरों के अनुसार, यह रोग एक आनुवांशिक विकार है और स्थानीय भाषा में इससे पीड़ित बच्चों को 'स्यूडोहोर्मैफ्रैडाइट' कहा जाता है।

जब इस गांव में किसी के घर लड़की का जन्म होता है तो उस परिवार में मातम पसर जाता है। क्योंकि उन्हें डर होता है कि उनकी बेटी बड़ी होने पर लड़का बन जाएगी। इस बीमारी के कारण गांव में लड़कियों की संख्या काफी कम होती जा रही है। इस रहस्यमयी बीमारी की वजह से आस-पास के गांव के लोग इस गांव को बुरी नजर से देखते हैं।

यह भी पढ़ें: छुट्टियां बिताने स्पेन गई थी महिला, इस हादसे के बाद 4 इंच कम हुई हाइट

इस बीमारी में लड़की के रूप में जन्म लेने वाले कुछ बच्चे धीरे-धीरे पुरुषों की तरह अंग बनाने लगते हैं। उसकी आवाज भी भारी हो जाती है। उनके शरीर में वे परिवर्तन होने लगते हैं, जो धीरे-धीरे उन्हें लड़की से लड़के तक बना देते हैं। कई शोधकर्ताओं ने इस बीमारी का इलाज खोजने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। जांच के दौरान पाया गया कि इस गांव में 90 में से एक बच्चा इस बीमारी से पीड़ित है।

समुद्र किनारे बसे इस गांव की आबादी 6 हजार के करीब है। अपने अनोखे आश्चर्य की वजह से यह गांव दुनियाभर के शोधकर्ताओं के लिए रिसर्च का विषय बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर्स कहते हैं कि ये बीमारी 'आनुवंशिक विकार' है।

यह भी पढ़ें: एक नहीं बल्की 4 लड़कों के साथ भागी युवती, तय नहीं कर पाई किससे करे शादी, लकी ड्रा से चुना पति

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़