26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झमाझम बारिश से खिले दिल्लीवासियों के चेहरे, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

शुक्रवार को सुबह-सुबह हुई झमाझम बारिश ने दिल्लीवासियों को कई दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से निजात दिलाई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 20 Jul 2018, 2:19 PM IST

rain

जमाझम बारिश से खिले दिल्लीवासियों के चेहरे, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

नई दिल्ली। कई दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से आज दिल्लीवासियों को निजात मिली। शुक्रवार को सुबह-सुबह हुई झमाझम बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। दिल्ली में कई दिनों के इंतजार के बाद करवट लिए मौसम की वजह से कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार को दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें-विजेंद्र गुप्ता का आरोप: मुख्य सचिव का चरित्र हनन कर रही है आप

बारिश से जलभराव की स्थिती

सुबह हुई बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को जाम का भी सामना करना पड़ा। बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया, जिससे पैदल यात्रियों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, बारिश की वजह से गाड़ियों की रफ्तार भी थम गई। गाड़ियां सड़कों पर रेंगरी नजह आई। 10, 11 बजे तक हुई जमाझम बारिश की वजह से ऑफिस के लिए निकले लोगों को भी परेशनिओं का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें-मौसम विभाग का हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे में इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

दिल्ली सहित कई राज्यों में भी बारिश की संभावना

वहीं, दूसरी तरफ मौसम विभाग ने पूर्व की तरफ झारखंड और ओडिशा हल्की से बारिश के आसार जाताएं है। हालांकि, पूर्वोत्तर राज्यों, सिक्किम, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल में बारिश में कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। बंगाल के अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ इलाकों में भी बारिश का संभावना है।

यह भी पढ़ें-टीडीपी ने अविश्वास प्रस्ताव पर मोदी सरकार के खिलाफ केजरीवाल से मांगा समर्थन

तापमान में आई गिरावट

गौरतलब है कि दिल्ली में दो दिन पहले मानसून ने दस्तक दी थी। लेकिन यहां मानसून कमजोर पड़ा हुआ था, लेकिन आज हुई बारिश से तापमान काफी गिर गया है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन तक मौसप के ऐसे ही बने रहने की संभावना जताई है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग