बिहार के मोतिहारी जिले से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर इश्क का ऐसा भूत सवार हुआ की वह बिना किसी को बताए अपने प्रेमी से मिलने जालंधर पहुँच गई, और इधर उसकी हत्या के आरोप में उसके पति को जेल भेज दिया गया। मामला केसरिया व मुफ्फसिल दोनों थाना क्षेत्र से जुड़ा है। क्योंकि मृत मानी गई जिस युवती को जिंदा पकड़ा गया है उस युवती का मायका मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में है, तो ससुराल केसरिया थाना क्षेत्र में।