8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय वायु सेना ने जारी की अग्निपथ योजना की डिटेल, बताया ‘अग्निवीरों’ को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

भारतीय वायु सेना ने अग्निपथ भर्ती योजना को लेकर डिटेल जारी किया है। इसमें भर्ती की पूरी प्रक्रिया बताई गई है। केंद्र सरकार इस योजना के बारे में सही जानकारी युवाओं तक पहुंचाने की कोशिश में लगी हुई हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 19 Jun 2022, 12:07 PM IST

भारतीय वायु सेना ने जारी किया 'अग्निवीरों' की भर्ती की डिटेल, जानें क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

भारतीय वायु सेना ने जारी किया 'अग्निवीरों' की भर्ती की डिटेल, जानें क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) ने रविवार को अग्निपथ स्कीम के तहत भर्ती प्रणाली का पूरी डिटेल जारी की है। इस डिटेल के अनुसार चार साल की सेवा के दौरान अग्निवीरों की वायुसेना की ओर से कई सुविधाएं दी जाएंगी जो स्थायी वायुसैनिकों को मिलने वाली सुविधाओं के अनुसार ही होगी। इस योजना के तहत अग्निवीरों को सैलरी के साथ हार्डशिप एलाउंस, यूनीफार्म एलाउंस, कैंटीन सुविधा और मेडिकल सुविधा भी मिलेगी। ये सुविधाएं एक रेगुलर सैनिक को मिलती हैं।

अग्निपथ योजना के तहत इंडियन एयरफोर्स में 4 साल के लिए भर्ती होने वाले अग्निवीरों को वर्ष में 30 दिन की छुट्टी मिलेगी। अग्निवीरों को सेवा काल के दौरान ट्रैवल एलाउंस भी मिलेगा। इसके अलावा कैंटीन की सुविधा भी रहेगी। अग्निपथ स्कीम के तहत भर्ती प्रक्रिया 24 जून से शुरू होगी। बता दें, अग्निपथ स्कीम के तहत भर्ती किए जाने वाले युवाओं को अग्निवीर कहा जाएगा।

अगर दुर्भाग्यवश किसी अग्निवीर की सर्विस (चार साल) के दौरान अगर मृत्यु होती है तो उसके परिवार को इन्श्योरेंस कवर मिलेगा इसके तहत उसके परिवार को करीब 1 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं भर्ती की उम्र सीमा को लेकर एयर चीफ मार्शल चौधरी ने कहा, "सरकार सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए हाल में अग्निपथ योजना लाई है। योजना के लिए न्यूनतम उम्र साढ़े 17 वर्ष और अधिकतम उम्र सीमा 21 साल है। मैं यह सूचित करते हुए खुश हूं कि पहली भर्ती के लिए ऊपरी उम्र सीमा बढ़ा कर 23 साल कर दी गई है।"

इस योजना के तहत नामांकित व्यक्तियों को निश्चित वार्षिक वेतन वृद्धि के साथ 30,000 रुपए प्रति माह के अग्निवीर पैकेज का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा अग्निवीर सम्मान और पुरस्कार के हकदार होंगे। वहीं भारतीय वायुसेना के अग्निवीर सर्विस के दौरान अपनी यूनिफॉर्म पर एक विशेष प्रतीक चिन्ह पहनेंगे।

भारतीय वायुसेना की भर्ती को लेकर पूरी जानकारी

यह भी पढ़ें: Astro Tourism: भारत का पहला डार्क स्काई रिजर्व जल्द ही लद्दाख में बनेगा
यह भी पढ़ें: Agnipath Protests: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अग्निपथ का बवाल, दायर हुई याचिका