उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "किसी की कृपा पर जेडीयू की राजनीति आज तक न हुई है और न आगे होगी। हर निर्णय लेने में नीतीश कुमार खुद सक्षम हैं। एनडीए में भी नीतीश कुमार ही निर्णय लेते हैं। किसी के मन में अगर गलतफहमी है तो वह दूर कर ले। बिहार में नीतीश कुमार की लीडरशिप है तो एनडीए है। नीतीश कुमार के बिना एनडीए की कल्पना नहीं की जा सकती है।" उन्होंने आगे कहा, "बिहार में एनडीए इज नीतीश कुमार एंड नीतीश कुमार इज एनडीए। तो मान लिया जाए कि जब तक बिहार में नीतीश कुमार हैं, तब तक एनडीए है,नहीं तो खत्म।"