पार्टी के महासचिव ने पत्र में लिखा, "पश्चिम बंगाल में पार्टी अध्यक्ष, विधानसभा में विधायक और अब राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद होने के तौर पर पार्टी कार्यकर्ता आपकी ओर दिशानिर्देश, सहयोग और प्रोत्साहन के लिए देखते हैं। आपने बंगाल भाजपा का अध्यक्ष रहते हुए जिन अच्छे कार्यों की शुरुआत की थी वह उसे जारी रखने के लिए आपसे सहयोग चाहते हैं। आपको पहले भी कई बार चेतावनी दी जा चुकी है। कोई लाङ नहीं हुआ। आपकी टिप्पणियों ने टीम की छवि खराब की है।"