1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिमाचल प्रदेश चुनावों से राजनीति में कदम रखेंगी Kangana Ranaut? केजरीवाल पर भी एक्ट्रेस ने कसा तंज

अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वालीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अब राजनीति का रुख कर सकती हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस हिमाचल प्रदेश चुनावों से राजनीति में कदम रखने वाली हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 30 Oct 2022, 11:53 AM IST

हिमाचल प्रदेश चुनावों से राजनीति में कदम रखेंगी Kangana Ranaut

हिमाचल प्रदेश चुनावों से राजनीति में कदम रखेंगी Kangana Ranaut

अपनी अपकमिंग और मोस्ट अवेटेड फिल्म 'इमरजेंसी' (Emergency) को लेकर चर्चाओं में रहने वालीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके बयान हमेशा सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल में ट्विटर को लेकर कंगना खबरों में बनी हुई हैं। इसी बीच उनको लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, जो काफी हेरान करने वाली है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस हिमाचल प्रदेश चुनावों (Himachal Pradesh Elections) से राजनीति में कदम रखने वाली हैं। इतना ही नहीं कंगना ने हाल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को लेकर काफी तीखे तंज कसे हैं, जो उनको काफी बुरे लग सकते हैं।


हाल में एक न्यूज पोर्टल द्वारा एक्ट्रेस से राजनीति में एंट्री करने को लेकर सवाल किया गया, जिसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि 'वैसे तो मेरी कोई इस तरह की मंशा तो नहीं ह, लेकिन हिमाचल के लोग चाहेंगे कि मैं मंडी से चुनाव के लड़ूं, तो मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन मैं चाहती हूं राजनीति में और लोगों को आगे आना चाहिए'।

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि 'अगर हिमाचल की जनता मुझे सेवा करने का मौका देंगे, तो ये मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी'। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने परिवार के बारे में बात करते हुए कहा कि 'मैं पॉलिटिकल फैमिली से ताल्लुक रखती हूं। पहले मेरे पिता कांग्रेस में विश्वास रखते थे, लेकिन साल 2014 में मोदी जी के आने के बाद ट्रांसफॉर्मेशन हुआ'।

यह भी पढ़ें:Sajid Khan के खिलाफ केस दर्ज करनावाने के बाद रोने लगीं Sherlyn Chopra


देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को महापुरुष बताते हुए कंगना ने कहा कि 'आज के समय में मेरा पूरा परिवार मोदी जी को जय बोलता है'। साथ कंगना ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बारे में बात करते हुए कहा कि 'हां, राहुल गांधी जी भी अपने स्तर पर पूरी कोशिश कर रहे हैं। मोदी जी के लिए दुख कि बात है कि मोदी जी का मुकाबला राहुल गांधी से है और राहुल गांधी के लिए दुख की बात है कि उनका मुकाबला राहुल से है'। साथ ही एक्ट्रेस ने आगे कहा कि 'हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी के झूठे वादों में नहीं फंसेगा'।

बता दें कि इससे पहले भी कंगना कई बार राजनिती में अपनी दिलचस्पी को लेकर बात कर चुकी हैं। एक बार उन्होंने कहा था कि 'मेरी राजनीति में कदम रखने की कोई योजना नहीं है। मैं अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हूं। मुझे राजनीति में दिलचस्पी है, लेकिन केवल एक कलाकार के रूप में और मैं एक सफल कलाकार हूं। मैंने अपना करियर 16 साल की उम्र में शुरू किया था और बहुत संघर्षों के बाद इस मुकाम पर पहुंची हूं'। फिलहाल उनके फैंस उनकी आने वाली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो अगले साल रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: नातिन Navya Naveli को Jaya Bachchan ने दी ये कैसी सलाह?

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़