26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल को दी लाई डिटेक्‍टर टेस्‍ट की चुनौती

कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन को लाई डिटेक्टर टेस्ट की चुनौती दी है।बता दें कि यह चुनौती कपिल मिश्रा ने ट्वीट पर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 31 Jul 2018, 4:05 PM IST

kapil mishra

कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल को दी लाई डिटेक्‍टर टेस्‍ट की चुनौती

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी से निलंबित नेता कपिल मिश्रा ने एक बार फिर आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। इस बार कपील मिश्रा ने सीएम केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को लाई डिटेक्‍टर टेस्‍ट करवाने की चुनौती दी है। बता दें कि यह चुनौती कपिल मिश्रा ने ट्वीट पर दी। उन्होंने कहा कि जब तक केजरीवाल बेनकाब नहीं हो जाते वे और उनका परिवार लड़ाई लड़ते रहेंगे।

क्या कहा कपील मिश्रा ने?

बता दें कि कपिल मिश्रा ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में वह कह रहे है कि रिश्वत के खिलाफ लड़ाई कभी आसान नहीं होती। उन्होंने कहा कि मैंने केजरीवाल के निवास पर 8 मई 2017 को अपनी आंखों से सत्येंद्र जैन को केजरीवाल को रिश्वत देते व लेते देखा था। मैंने इसलिए अब चुप नहीं बैठेंगे।

निलंबित आप नेता ने कहा कि मैंने और मेरे परिवार ने निर्णय लिया कि हम केजरीवाल के भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर बोलेंगे। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई कितनी लंबी चलेगी ये मैं नहीं जानता। अंजाम कितने दिनों बाद आएगा यह भी नहीं जानता लेकिन इतना जानता हूं की अंत में भ्रष्ट लोगों को सजा मिलती है।

कपिल मिश्रा ने वीडियो में आगे कहा, 'सवाल यह है कि क्या सीएम ने उस दिन की सीसीटीवी फुटेज आज तक पब्लिक की? मिश्रा ने कहा कि वह एक बार फिर अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन को लाई डिटेक्टर टेस्ट की चुनौती देते हैं। मेरा भी लाई डिटेक्टर टेस्ट किया जाए। तीनों का यदि लाई डिटेक्टर टेस्ट होगा तो सच्चाई पूरे देश के सामने आ जाएगी।'

गौरतलब है कि पार्टी से निकाले जाने के बाद कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लग थे। उन्होंने दावा करते हुए कहा था कि सत्येंद्र जैन ने उनके सामने सीएम को दो करोड़ रुपए दिए थे। हालांकि आप ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया था।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग