पुलिस ने जयललिता के निवास पर छापे के दौरान 800 किलो चांदी, 28 किलो सोना, 11,344 साड़िया, 250 सॉल, 750 जोड़ी चप्पलें, 91 घड़ियां और 41 एयरकंडिशनर मिले थे। यह सब कुछ बेंगलुरू की सिटी सिविल कोर्ट की पहली मंजिल पर रखा गया है। इन सामनों की निगरानी 24 घंटे कर्नाटक पुलिस करती है और इसके लिए चार पुलिस वाले तैनात हैं।