1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राम मंदिर पर केजरीवाल का बड़ा दावा- मेरे हाथ लगे हैं पक्के सबूत, अब करूंगा पर्दाफाश

Ram Mandir News: अरविंद केजरीवाल ने श्रीराम मंदिर से जुड़ी एक बड़ी जानकारी होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें इस सूचना पर भरोसा नहीं था, लेकिन जांच के बाद इसकी पुष्टि हो गई। केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा करने की बात कही।
2 min read
Google source verification
Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने श्रीराम मंदिर से जुड़ी एक बड़ी जानकारी होने का दावा किया है। फोटो सोर्स-@AamAadmiParty

Ram Mandir News:अयोध्या के श्रीराम मंदिर में दान और चढ़ावे को लेकर चल रहा विवाद अब एक बेहद संवेदनशील मोड़ पर आ गया है। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि उनके हाथ मंदिर से जुड़ी एक ऐसी बड़ी और पुख्ता जानकारी लगी है, जिसे सुनकर देश चौंक जाएगा। केजरीवाल आज बुधवार दोपहर 1 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इस पूरे मामले का पर्दाफाश करने वाले हैं।

पहले यकीन नहीं हुआ, पर अब बात सच निकली: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा है कि कुछ दिन पहले किसी ने मुझे श्रीराम मंदिर से जुड़ी एक जानकारी दी थी। पहले तो मुझे खुद उस पर भरोसा नहीं हुआ। लेकिन पिछले कुछ दिनों में मैंने अपने स्तर पर इस जानकारी की पूरी जांच-पड़ताल और वेरिफिकेशन किया, तो पता चला कि यह बात बिल्कुल सच है। आज दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैं यह बात आप सबके सामने रखूंगा।

सिर्फ छोटे प्यादों को मोहरा न बनाए पुलिस

इससे पहले शनिवार को भी केजरीवाल ने इस मुद्दे पर सरकार और प्रशासन को आड़े हाथों लिया था। उन्होंने साफ कहा था कि मंदिर के चढ़ावे और चंदे में जो कथित हेराफेरी हुई है, उसमें सिर्फ छोटे-मोटे कर्मचारियों या चौकीदारों को पकड़कर खानापूर्ति नहीं की जा सकती। केजरीवाल ने कहा कि सिर्फ छोटे लोगों की गिरफ्तारी से जनता संतुष्ट नहीं होगी। अगर आस्था के केंद्र में इतनी बड़ी गड़बड़ी हुई है, तो इसके पीछे जो बड़े नाम और रसूखदार लोग शामिल हैं, उन पर सीधी कार्रवाई होनी चाहिए। तभी लोगों को लगेगा कि न्याय हुआ है।

ट्रस्ट के इस्तीफों पर उठाए सवाल

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के बड़े पदाधिकारियों—चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की खबरों पर भी केजरीवाल ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सिर्फ पद छोड़ देने से गुनाह कम नहीं हो जाता, बल्कि जिन्होंने भी मंदिर के पैसे का गबन किया है, उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए।

भगवान राम के घर में डाका डालने वालों को मिले सजा

यही नहीं, केजरीवाल ने इस मामले में एक नया सियासी एंगल जोड़ते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग इस कथित चंदा चोरी में शामिल हैं, वे अब खुद सीएम योगी के खिलाफ भी साजिश रच रहे हैं और उन्हें पद से हटाना चाहते हैं। केजरीवाल ने कहा कि भगवान राम के घर में डाका डालने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी ही चाहिए।

यह है पूरा मामला

बता दें कि यह पूरा विवाद अयोध्या राम मंदिर में भक्तों की ओर से चढ़ाए गए सोने, चांदी और भारी-भरकम नकदी के रखरखाव में कथित वित्तीय अनियमितताओं (घोटाले) से जुड़ा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस की एक स्पेशल टीम इसकी जांच कर रही है। इसी सोमवार को अयोध्या की एक स्थानीय अदालत ने इस मामले में पकड़े गए सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया है। अब देखना यह होगा कि आज दोपहर 1 बजे अरविंद केजरीवाल इस मामले में क्या नया मोड़ लेकर आते हैं।