28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Florona: जानिए कितना खतरनाक है फ्लोरोना संक्रमण, इजराइल में सामने आया है पहला मामला

पूरी दुनिया में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर दहशत का माहौल है। इसी बीच इजराइल में एक नए तरह का फ्लोरोना संक्रमण देखने को मिला है। कहा जा रहा है कि यह कोरोना वायरस और इंफ्लूएंजा का मिलाजुला रूप है। इस नए संक्रमण के बीच देश में कोरोना वैक्सीन की चौथी डोज लगाई जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 2 Jan 2022, 10:52 AM IST

 Massive spike:  Delhi reports 1,009 new COVID-19 cases, 1 death in 24 hours

Massive spike: Delhi reports 1,009 new COVID-19 cases, 1 death in 24 hours

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर दहशत का माहौल है। इसी बीच इजराइल में एक नए तरह का फ्लोरोना संक्रमण देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि यह कोरोना वायरस और इंफ्लूएंजा का मिलाजुला रूप है। इजराइल के एक स्थानीय अखबार में इस संक्रमण की जानकारी दी गई है। कहा जा रहा है कि फ्लोरोना नाम का यह दोहरा संक्रमण है, जो गर्भवती महिला में देखने को मिला है। दरअसल, यह महिला बच्चे को जन्म देने के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी। जहां महिला में फ्लोरोना की पुष्टि हुई है। इस नए संक्रमण के सामने आने के बाद से दुनियाभर में दहशत का माहौल है। इस नए संक्रमण के बीच देश में कोरोना वैक्सीन की चौथी डोज लगाई जा रही है।

दोगुना खतरनाक है फ्लोरोना
फ्लोरोना को लेकर अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक यह कोई नई बीमारी नहीं है बल्कि यह दोहरा संक्रमण है। इसमें मरीज कोविड-19 वायरस और इंफ्लूएंजा वायरस से एक साथ संक्रमित हो जाता है। ऐसे में यह दोगुना खतरनाक हो जाता है। खास बात यह है कि कोरोना महामारी के सामने आने के दो साल से अधिक समय के बाद पहली बार कोविड-19 महामारी का ऐसा संक्रमण देखा गया है।

मरीजों में दिख सकते हैं ये लक्षण
अगर फ्लोरोना से संक्रमित मरीज के लक्षणों की बात करें तो इंफ्लूएंजा वायरस के संक्रमण में निमोनिया, मायोकार्डिटिस जैसे कई गंभीर लक्षण देखने को मिलते हैं। जिसके चलते कई बार मरीज की मौत भी हो सकती। विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड-19 के साथ इससे संक्रमित होना ही दहशत जैसे माहौल बनाने की आशंका पैदा कर रहा है।

यह भी पढ़ें: कोरोना बढ़ा तो इस राज्य में 3 जनवरी से फिर बंद हो सकते हैं स्कूल


इजराइल में मिला फ्लोरोना का पहला केस
बता दें कि इजराइल में फ्लोरोना का पहला मामला सामने के बाद से अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय और सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल ने चेतावनी जारी की है कि ये संक्रमण तेजी से फैल सकता है या फैल रहा है जब पिछले एक हफ्ते से 1800 से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है। बता दें कि इजराइल में यह संक्रमण सामने आने के साथ लोगों को कोरोना वैक्सीन की चौथी डोज लगाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: ओमिक्रॉन के चलते फिर लौट रही पाबंदियां, मध्यप्रदेश, गुजरात सहित कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू


स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को दी ये सलाह
इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने छह महीने से अधिक उम्र के सभी लोगों को इंफ्लूएंजा की वैक्सीन लगवाने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि यह कोरोना वैक्सीन के साथ दी जा सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि फ्लोरीना को लेकर अभी अधिक जानकारी की जरूरत है। ऐसे में हमें सतर्क रहने की जरूरत है।