मूसेवाला हत्याकांड में जिन भी आरोपियों के नाम सामने आए हैं, उनमें से एक सिंगर का काफी करीबी बताया गया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक वो पहले साथ में गोली भी चलाया करते थे। ऐसे में दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे। अभी के लिए दिल्ली पुलिस मानकर चल रही है कि महाकाल उर्फ सिधेश हिरामल की गिरफ्तारी से इस मामले की कई कड़ियां साफ हो सकती हैं। लॉरेंस बिश्नोई भी पूछताछ के दौरान जो खुलासे कर रहा है, उसके दम पर भी इस केस की जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।