
94 साल की उम्र में एम करुणानिधि का निधन, सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर जताया दुख
नई दिल्ली। डीएमके चीफ और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि का 94 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया है। बता दें कि करुणानिधी कई दिनों से बीमार चल रहे थे और 11 दिनों से तमिलनाडु के कावेरी अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने यहां पर ही अपनी अंतिम सांसे ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके देहांत पर ट्वीट कर दुख जताया है।
केजरीवाल ने जताया दुख
दिल्ली के सीएम ने दुख जताते हुए ट्वीट किया, 'महान नेता एम करुणानिधि की मौत से मैं काफी दुखी हूं। भगवान उनकी आत्म को शांती दे। बता दें कि केजरीवाल उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने तमिलनाडु जा सकते हैं।
करुणानिधि की मौत से भारतीय राजनीति को लगा बड़ा झटका
आपको बता दें कि करूणानिधी के निधन पर भारतीय राजनीति को बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रपित कोविंद, प्रधानमंत्री मोदी, अभिनेता रजनीकांत सहित कई बड़े नेता और हस्तिओं ने उनकी मृत्यु पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट किया, 'एम करुणानिधि की मौत भारतीय राजनीति के लिए बहुत बड़ी छति है। पूरा देश उन्हें हमेशा याद रखेगा।
राष्ट्रपति कोविंद का ट्वीट
एम करुणानिधि के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, ' एम करुणानिधि के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। एक सुदृढ़ विरासत छोड़ कर जा रहे हैं जिसकी बराबरी सार्वजनिक जीवन में कम मिलती है। उनके परिवार के प्रति और लाखों चाहने वालों के प्रति मैं अपनी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं।' दक्षिण भारत की राजनीति में कदम रखने वाले सुपरस्टार रजनीकांत ने करुणानिधि के निधन पर दुख जताय। उन्होंने कहा कि आज का दिन मेरी जिंदगी का ब्लैक डे है, इस दिन को कभी नहीं भूलूंगा।
अस्पताल के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करूणानिधि की मौत के बाद अस्पताल के बाहर डीएमके समर्थकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। उनकी सेहत से जुड़े अगले 24 घंटे काफी अहम रहने वाले हैं। करूणानिधि के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से मृत्य तक तक 21 समर्थकों की सदमे से मौत हो चुकी है। करुणानिधि का अंतिम संस्कार चेन्नई के राजाजी हॉल में किया जाएगा।
Published on:
7 Aug 2018, 8:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.