नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बीते कुछ दिनों से कांग्रेस पर हमलावर हैं। आज एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मिलने के बाद उन्होंने फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। ममता बनर्जी ने कहा कि अब देश में यूपीए का कोई अस्तित्व नहीं है। बता दें कि अगले साल देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, इससे पहले ममता बनर्जी की शरद पवार से मुलाकात को लेकर राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।