पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी की सुरक्षा में शनिवार की देर रात बड़ी चूक का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री के कोलकाता के कालीघाट स्थित आवास पर शनिवार की रात उस समय भारी सुरक्षा उल्लंघन हुआ, जब एक व्यक्ति दीवार फांदकर परिसर में घुस गया।वह पूरी रात घर के अंदर ही रहा। सुबह के समय जब पुलिसवालों की निगाह उस पर पड़ी तो उसे गिरफ्तार किया गया। वहीं सीएम की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आने के बाद कमिश्नर विनीत गोयल समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।