हाल ही में ईद का त्यौहार खत्म हुआ है। लोगों ने अपने रिश्तेदारों-दोस्तों के घर जाकर धूमधाम से ईद मनाई है। इसी बीच चेन्नई में ईद के दिन हुए जश्न के बाद चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल, पुलिस ने मेहमान बनकर आए दोस्त के पेट से 1 लाख रुपये से भी ज्यादा के गहने बरामद किए हैं। इस वाकये को सुनकर शायद आप भी दंग हो रहे होंगे। पुलिस ने बताया कि पेट से जेवर निकालने के लिए डॉक्टरों ने उसे एनीमा दिया था।