नई दिल्ली। Punjab Assembly Elections 2022. पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा भी शुरू कर दी है। वहीं सीएम पद को लेकर पंजाब कांग्रेस (punjab congress) में आंतरिक कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच कांग्रेस नेता मनीष तिवारी (manish tiwari) ने बड़ा बयान दिया है। मनीष तिवारी (congress leader manish tiwari) का कहना है कि पार्टी पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (punjab cm captain amrinder singh) के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगी, वहीं चुनाव जीतने के बाद पार्टी के विधायक मुख्यमंत्री तय करेंगे।