5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा के स्कूल और कॉलेजों में मास्‍क हुआ अनिवार्य, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन

कोविड से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने गाइडलाइन जारी कर दी हैं। नोएडा ने गुरुवार को को 114 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए। इस बीच, गाजियाबाद में 108 नए मामले सामने आए हैं। गौतम बुद्ध नगर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किए जाने के बाद शासनादेश दिया गया है। हालांकि अभी तक गाजियाबाद के स्कूलों के लिए कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 14 Apr 2023, 5:53 PM IST

koronaa.jpg

नोएडा के स्कूल और कॉलेजों में मास्‍क अनिवार्य

स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी स्कूल, कॉलेज, कार्यालय, शॉपिंग मॉल के साथ सार्वजनिक जगह पर मास्क लगाना जरूरी हो गया है। रेलवे और बस स्टेशनों के गेट पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। शहर में हर दिन कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। नोएडा में बीते 24 घंटों में 100 से ज्यादा लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ऐसे में कोविड से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने गाइडलाइन जारी कर दी हैं। नोएडा ने गुरुवार को को 114 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए। इस बीच, गाजियाबाद में 108 नए मामले सामने आए हैं। गौतम बुद्ध नगर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किए जाने के बाद शासनादेश दिया गया है। हालांकि अभी तक गाजियाबाद के स्कूलों के लिए कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है।

जानें कितनी दर्ज हुई संक्रमण दर

पहले सिर्फ सरकारी और निजी अस्पतालों में मास्क लगाना जरूरी था। गुरुवार को मिले संक्रमितों में पॉजीटिविटी रेट 6.60 प्रतिशत का रहा। सर्दी, जुकाम, बुखार या फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर मरीज को क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सरकारी और निजी अस्पतालों के लिए भी कोविड प्रोटोकॉल अनिवार्य किया गया है। बिना मास्क प्रवेश प्रतिबंधित किया जाएगा। साथ ही अस्पतालों के पंजीकरण काउंटरों और दवा काउंटरों पर शारीरिक दूरी का अनुपालन कराते हुए कतार लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- IIM Placements: IIM काशीपुर में 100 फीसदी प्लेसमेंट, स्टूडेंट्स को मिला 37 लाख का सालाना पैकेज


अप्रैल में अब तक 13518 संदिग्धों के सैंपल की जांच में 710 लोगों में कोरोना संक्रमण मिल चुका है। वहीं, गुरुवार को 69 मरीज ठीक हुए। सक्रिय केसों में 15 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। किसी को ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ी है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए अभिभावकों ने स्कूल और कॉलेजों के लिए गाइडलाइन जारी करने की मांग की थी। अब स्कूलों और कॉलेजों के गेटों पर एंट्री करने से पहले सभी की स्क्रीनिंग की जाएगी।

यह भी पढ़ें- DU: दिल्ली यूनिवर्सिटी के 12 कॉलेजों के लिए दिल्ली सरकार ने जारी किए 100 करोड़ रुपये