यह भी पढ़ें- गौतम अडानी को है लग्ज़री गाड़ियों का शौक, देखें उनका कलेक्शन
बेहतरीन डिज़ाइन के साथ मिलते हैं शानदार फीचर्स
Mercedes-Benz GLE को कंपनी ने शानदार डिज़ाइन के साथ पेश किया है। इसमें शानदार एक्सटीरियर और इंटीरियर मिलता है। साथ ही कार का लुक भी काफी स्टाइलिश और ट्रेंडी है। वहीं फीचर्स की बात करें, तो इस लग्ज़री कार में 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो, ऐप्पल कारप्ले, 4 ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरैमिक सनरूफ, क्रूज़ कंट्रोल, सीट लंबर सपोर्ट, नैविगेशन सिस्टम, फ्रंट एंड रियर कप होल्डर्स, स्मार्ट एक्सेस कार्ड एंट्री, वॉइस कंट्रोल, 4 ड्राइव मोड्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 9 एयरबैग्स, क्रैश सेंसर, EBD, रियर कैमरा, 360 कैमरा, हिल असिस्ट और दूसरे कई शानदार फीचर्स मिलते हैं।
दमदार परफॉर्मेंस
Mercedes-Benz GLE की परफॉर्मेंस भी दमदार होती है। इसमें 2.0 लीटर डीज़ल इंजन, 3.0 लीटर पेट्रोल इंजन और 3.0 डीज़ल इंजन के ऑप्शंस मिलते हैं। 2.0 लीटर डीज़ल इंजन से कार को 241 bhp पावर और 500 Nm टॉर्क मिलता है। 3.0 लीटर पेट्रोल इंजन से कार को 362 bhp पावर और 500 Nm टॉर्क मिलता है। 3.0 लीटर डीज़ल इंजन से कार को 325 bhp पावर और 700 Nm टॉर्क मिलता है। इस कार के सभी वैरिएंट्स में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 9-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।
शुरुआती कीमत: 88 लाख रुपये।
यह भी पढ़ें- पठान की सफलता के बाद जॉन अब्राहम ने खुद को गिफ्ट की नई Suzuki Hayabusa, जानिए क्या है इस बाइक की खासियत