उन्होने कहा पिछले आठ सालों के कार्यकाल की एक बड़ी उपलब्धि यह है कि बड़ी तादाद में लोग गरीबी की रेखा के ऊपर आ गए हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा, "सरकार पिछले 8 वर्षों में वह हासिल करने में सक्षम है जो पिछले कई दशकों में नहीं किया गया है।" उन्होंने कहा कि सरकार ने ऐसी कई उपलब्धियां हासिल की है जिसे पिछले 60 सालों में प्राप्त नहीं किया जा सका। इनमें 12 करोड़ से अधिक शौचालयों और 3 करोड़ से अधिक घरों का निर्माण, पिछले 3 वर्षों में 45% घरों में पाइप से पानी का कनेक्शन, 9 करोड़ से अधिक रसोई घरों में गैस कनेक्शन, सभी गांवों और घरों में बिजली जैसी सरकार की उपलब्धियों पर शामिल हैं।