दरसअल, कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो मैसेज साझा किया है। सिद्धू का कहना है कि मेरे लिए कोई पद मायने नहीं रखता था और न ही आगे किसी पद का महत्व पंजाब के हित से ऊपर होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के हित के लिए, यहां के लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए मैं अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा।