1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Neha Murder Case: दूसरी जगह तय हुई प्रेमिका की शादी तो बुर्के में पहुंचा प्रेमी, धक्का-मुक्की में मौत

Neha Murder Case: तौफीक ने प्रेमिका नेहा के दिनभर के प्लान के बारे में पता किया। फिर सुबह-सुबह बुर्का पहनकर प्रेमिका के घर की छत पर बैठ गया। प्रेमिका पानी का पंप चालू करने पहुंची तो बातचीत की कोशिश की। इसपर प्रेमिका ने चीखना शुरू कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 26 Jun 2025, 1:06 PM IST

Neha Murder Case: दूसरी जगह तय हुई प्रेमिका की शादी तो बुर्के में पहुंचा प्रेमी, फिर हुआ कुछ ऐसा कि मच गया बवाल

दिल्ली में पुलिस ने नेहा हत्याकांड का खुलासा किया है। (फोटो: @pallavict)

Neha Murder Case: दिल्ली पुलिस ने इकतरफा प्यार में खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाले प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रेमिका के शादी से इनकार करने पर प्रेमी तौफीक ने एक महीने तक रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया है। घटना दिल्ली के अशोक नगर इलाके की है। जहां की रहने वाली 19 साल की नेहा की तौफीक से करीब तीन साल की जान-पहचान थी। इस दौरान तौफीक नेहा से इकतरफा प्यार करने लगा। इसी बीच नेहा के परिजनों ने उसके लिए रिश्ते देखने शुरू कर दिए। इसकी जानकारी पर जब तौफीक ने नेहा के सामने खुद शादी करने का प्रस्ताव रखा तो नेहा ने इनकार कर दिया। इससे तौफीक गुस्से से पागल हो गया। नेहा के परिजनों का कहना है कि उन्होंने एक जगह लगभग नेहा का रिश्ता फाइनल कर दिया था।

एक महीने पहले बनाया था हत्या का प्लान

दरअसल, दिल्ली के अशोक नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना में पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बीते सोमवार सुबह पांच मंजिला मकान की छत से 19 साल की नेहा को इकतरफा प्यार में पागल उसके प्रेमी ने धक्का दे दिया था। इससे नेहा की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के टांडा से बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 26 साल के तौफीक-उर-रहमान के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें : 24 घंटे, 150 सीसीटीवी और बड़ा खुलासा…कैब चालक ने मंदिर के पास क्यों फेंका था युवक का शव?

पुलिस जांच में सामने आया कि तौफीक ने इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के लिए करीब एक महीने पहले योजना बनाई थी। वह पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहनकर दिल्ली पहुंचा और वारदात के बाद इसे पास के नाले में फेंक दिया। पुलिस ने घटनास्थल से वह बुर्का भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, तौफीक और नेहा पिछले तीन सालों से एक-दूसरे को जानते थे। तौफीक ने नेहा को शादी के लिए प्रस्ताव दिया था। जिसे नेहा और उसके परिवार ने ठुकरा दिया। हाल ही में नेहा की दूसरी जगह शादी तय हो गई। शादी तय होने और सगाई की खबर से तौफीक परेशान हो उठा। इस बीच नेहा ने उससे बातचीत भी बंद दी। यह बात आरोपी को इतना आहत कर गई कि उसने नेहा की हत्या करने का प्लान बना लिया।

नेहा के बारे में पूरी डिटेल जुटाई

तौफीक को नेहा की दिनचर्या की पूरी जानकारी थी। वह जानता था कि वह हर सुबह छत पर वाटर पंप चालू करने जाती है। सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे वह बुर्का पहनकर वहां पहुंचा और छत पर उसका इंतजार करने लगा। नेहा के पहुंचते ही उसने बातचीत करने की कोशिश की और जब नेहा ने फिर शादी से इनकार किया तो वह गुस्सा करने लगा। इसपर नेहा ने शोर मचाना शुरू किया।

यह भी पढ़ें : जेपीसी अस्पताल में यौन उत्पीड़न की शिकार महिला की मौत पर सियासत तेज, AAP ने सीएम रेखा से पूछे तीखे सवाल

पिता की मौजूदगी में दिया धक्का

शोर सुनकर नेहा के पिता छत पर पहुंचे और बेटी को बचाने की कोशिश की, लेकिन तौफीक ने पहले उन्हें और फिर नेहा को छत से धक्का दे दिया। नेहा करीब 50 फीट नीचे खाली प्लॉट में ईंटों पर गिरी। गंभीर हालत में उसे गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया। जहां 12 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को दिल्ली लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। कॉल डिटेल्स, गवाहों के बयान और अन्य सबूतों की जांच जारी है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़